फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Seven students of Bilaspur College appointed fashion consultants in retail brand company

Bilaspur News: बिलासपुर कॉलेज के सात छात्र रिटेल ब्रांड कंपनी में फैशन सलाहकार नियुक्त

Mon, 20 May 2024 11:21 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 20 May 2024 11:21 PM IST
विज्ञापन
Seven students of Bilaspur College appointed fashion consultants in retail brand company
-विद्यार्थियों को मिला सालाना 3.6 लाख रुपये का पैकेज
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय बिलासपुर के बीवॉक विभाग के सात विद्यार्थी एक अंतरराष्ट्रीय रिटेल ब्रांड कंपनी में फैशन सलाहकार के रूप में नियुक्त हुए हैं। इन विद्यार्थियों में मनीष, रजत, हिमांशु, अतुल, किरण, सपना और पायल शामिल हैं।

उन्हें सालाना 3.6 लाख रुपये का पैकेज और साथ ही व्यक्तिगत सौंदर्य के लिए खर्च करने के लिए अतिरिक्त दो लाख रुपये सालाना प्रदान किए जाएंगे। कार्यकारी प्राचार्य डॉ. पीएस कटवाल ने विद्यार्थियों और डॉ. रणजीत सिंह और सभी बीवॉक के प्राध्यापकों को भी बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह हमारे महाविद्यालय और हम सबके के लिए गौरवपूर्ण क्षण है। उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम विद्यार्थियों को फैशन डिजाइन, मर्चेंडाइजिंग और रिटेल मैनेजमेंट में मजबूत बुनियाद प्रदान करता है। बीवॉक कार्यक्रम के नोडल अधिकारी डॉ. रंजीत सिंह ने कहा कि बीवॉक कार्यक्रम का पाठ्यक्रम सैद्धांतिक ज्ञान के साथ-साथ व्यावहारिक अनुभव भी प्रदान करने के लिए डिजाइन किया गया है। बीवॉक के विभागाध्यक्ष प्रो. अमित चंदेल ने कहा कि बीवॉक रिटेल मैनेजमेंट हिमाचल विश्वविद्यालय द्वारा संचालित तीन वर्षीय डिग्री कोर्स है, जिसमें बच्चों को हर साल पढ़ाई के साथ-साथ अंतरराष्ट्रीय संस्थानों में ट्रेनिंग के लिए भेजा जाता है। उन्होंने कहा कि रिटेल मैनेजमेंट के अभी तक सभी बैच की शत-प्रतिशत प्लेसमेंट हो चुकी है। इस अवसर पर महाविद्यालय परिवार से आईक्यूएसी की आफिस इंचार्ज डॉ. रितु शर्मा, सेक्रेटरी डॉ. विजय, डॉ. हेमा ठाकुर आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed