फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Setting plate stolen from under construction tunnel of rail line

Bilaspur News: रेल लाइन की निर्माणाधीन सुरंग से सेटरिंग प्लेट चोरी

Thu, 24 Aug 2023 05:16 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 24 Aug 2023 05:16 PM IST
विज्ञापन
Setting plate stolen from under construction tunnel of rail line
-चोरों ने सुरक्षाकर्मी से भी की मारपीट, मामला दर्ज
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। उपमंडल श्री नयना देवी के बैहल में रेल लाइन की निर्माणाधीन सुरंग से दो व्यक्ति सेटरिंग प्लेट चुरा ले गए। चोरों ने सुरक्षाकर्मी के साथ भी मारपीट की। सुरक्षाकर्मी की शिकायत पर कोट कहलूर थाने में केस दर्ज किया गया है।

शिकायत में गुरदास राम निवासी गांव खरुणी डाकघर बैहल तहसील श्री नयना देवी ने बताया है कि बैहल में रेल लाइन की 8 नंबर सुरंग का निर्माण कर रही मैक्स कंपनी में सुरक्षा कर्मी तैनात हूं। गत दिवस रात करीब 8:00 बजे कंपनी में एक्सावीटर मशीन का हेल्पर आकाश निवासी गांव मझेड़ जिला बिलासपुर और एक अन्य व्यक्ति सुरंग के बाहर आते हुए दिखाई दिए। आकाश ने कंधे पर एक बोरी उठाई हुई थी। जब उन्हें आवाज लगाई तो आकाश ने बोरी को फेंक दिया और वह दोनों मौके से भाग गए। बोरी को खोलकर चेक किया तो अंदर कंपनी की छोटी सेटरिंग प्लेट पाई गईं। वह दोनों प्लेट को चोरी करके ले जा रहे थे। रात 11:00 बजे आकाश और उसका साथी दोबारा सिक्योरिटी चेक पोस्ट पर आए। उन्होंने उसके साथ मारपीट की और उन प्लेट को ले गए। डीएसपी श्री नयनादेवी जी विक्रांत बोंसला ने बताया कि मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed