फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Seoh-Chandigarh bus service suspended, rural people upset

Bilaspur News: स्योह–चंडीगढ़ बस सेवा बंद, ग्रामीण जनता परेशान

Mon, 22 Dec 2025 11:07 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Mon, 22 Dec 2025 11:07 PM IST
विज्ञापन
Seoh-Chandigarh bus service suspended, rural people upset
एक माह से ठप सेवा, टैक्सियों के सहारे सफर को मजबूर लोग
विज्ञापन

बगेटू- पंतेहड़ा, बम्म, बनोहा होते हुए बद्दी के रास्ते चंडीगढ़ जाती है बस

संवाद न्यूज एजेंसी
भराड़ी(बिलासपुर)। हिमाचल पथ परिवहन निगम की स्योह–चंडीगढ़ रूट पर संचालित बस सेवा पिछले करीब एक माह से बंद है, जिससे क्षेत्र की जनता को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इस बस के बंद होने से ग्रामीण इलाकों के लोगों को मजबूरन टैक्सियों का सहारा लेना पड़ रहा है या फिर कई स्थानों पर बसें बदलकर अपने गंतव्य तक पहुंचना पड़ रहा है।

स्योह-सरकाघाट-जाहु-चंडीगढ़ रूट पर बगेटू, पंतेहड़ा, बम्म, बनोहा होते हुए बद्दी के रास्ते चंडीगढ़ जाने वाली यह बस सेवा वर्षों से दुर्गम और ग्रामीण क्षेत्र के लोगों के लिए आवागमन का एकमात्र सुलभ और भरोसेमंद साधन रही है। बस के अचानक बंद हो जाने से क्षेत्र में भारी रोष व्याप्त है। क्षेत्रवासियों का कहना है कि इस बस सेवा से प्रतिदिन विद्यार्थी, नौकरीपेशा कर्मचारी, व्यापारी, वरिष्ठ नागरिक, गंभीर बीमारियों से ग्रसित मरीज चंडीगढ़ के अस्पतालों तक पहुंचते थे। अब बस सेवा बंद होने के कारण यात्रियों को महंगे निजी वाहनों का सहारा लेना पड़ रहा है, जिससे आम लोगों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ बढ़ गया है। ग्राम पंचायत बम्म के प्रधान मनीष शर्मा ने हिमाचल पथ परिवहन निगम के महाप्रबंधक शिमला को पत्र भेजकर स्योह–चंडीगढ़ बस सेवा को शीघ्र बहाल करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि बगेटू, पंतेहड़ा, बम्म, बनोहा सहित आसपास के दर्जनों गांवों की आबादी सीधे तौर पर इस बस सेवा पर निर्भर थी। इस मार्ग पर निजी परिवहन के साधन बेहद सीमित हैं और चंडीगढ़ के लिए कोई वैकल्पिक सीधी बस सेवा उपलब्ध नहीं है। क्षेत्रवासियों ने एचआरटीसी और प्रदेश सरकार से मांग की है कि जनहित को ध्यान में रखते हुए स्योह–चंडीगढ़ बस सेवा को पूर्व की तरह बगेटू–पंतेहड़ा–बम्म–बनोहा मार्ग से जल्द से जल्द बहाल किया जाए। साथ ही यह भी मांग की गई कि भविष्य में ऐसी महत्वपूर्ण बस सेवाओं को बंद करने से पहले स्थानीय जनता और जनप्रतिनिधियों से परामर्श अवश्य किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed