फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Senior leaders gave the mantra for victory to the party workers.

Bilaspur News: वरिष्ठ नेताओं ने कार्यकर्ताओं को दिए जीत के मंत्र

Fri, 10 Jul 2026 12:22 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jul 2026 12:22 AM IST
विज्ञापन
Senior leaders gave the mantra for victory to the party workers.
शाहतलाई में भाजपा की दो दिवसीय कार्यशाला का शुभारंभ करते सांसद अनुराग सिंह ठाकुर व अन्य। स्रोत:
विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा ने कसी कमर, शाहतलाई में शुरू हुआ प्रशिक्षण वर्ग
विज्ञापन

संगठन मजबूती, बूथ प्रबंधन, सोशल मीडिया रणनीति पर चर्चा
संवाद न्यूज एजेंसी
शाहतलाई (बिलासपुर)। अगले वर्ष प्रस्तावित हिमाचल विधानसभा चुनाव को देखते हुए भारतीय जनता पार्टी ने संगठनात्मक गतिविधियों को तेज कर दिया है। पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान के तहत वीरवार से बाबा बालक नाथ की तपोभूमि शाहतलाई में भाजपा का दो दिवसीय जिला प्रशिक्षण वर्ग शुरू हुआ। पहले दिन पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने संगठन की मजबूती, बूथ प्रबंधन, वैचारिक आधार, सोशल मीडिया और चुनावी रणनीति सहित विभिन्न विषयों पर कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। जिला भाजपा अध्यक्ष कृष्णलाल चंदेल ने स्वागत भाषण दिया, जबकि प्रदेश महामंत्री पायल वैद्य ने उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा आगामी चुनावों के लिए कार्यकर्ताओं से पूरी सक्रियता के साथ मैदान में उतरने का आह्वान किया। प्रथम सत्र में पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के सांसद अनुराग ठाकुर ने देश के समक्ष राजनीतिक एवं सामाजिक चुनौतियां विषय पर विचार रखे। उन्होंने वर्तमान राष्ट्रीय परिस्थितियों का विश्लेषण करते हुए कहा कि कार्यकर्ताओं को राष्ट्रहित को सर्वोच्च प्राथमिकता देनी चाहिए। बदलते सामाजिक परिवेश में जनसंपर्क को मजबूत करने और संगठन की विचारधारा को समाज के हर वर्ग तक पहुंचाने पर भी उन्होंने जोर दिया। दूसरे सत्र में पूर्व मंत्री राजेंद्र गर्ग ने बूथ प्रबंधन विषय पर विस्तार से प्रशिक्षण दिया। उन्होंने कहा कि चुनावी सफलता का सबसे मजबूत आधार बूथ होता है। प्रत्येक कार्यकर्ता को अपने बूथ पर योजनाबद्ध तरीके से कार्य करते हुए मतदाताओं से निरंतर संपर्क बनाए रखना चाहिए। तीसरे सत्र में विभाग संघचालक शांति स्वरूप ने विचार परिवार विषय पर संबोधित करते हुए भारतीय सांस्कृतिक मूल्यों, राष्ट्र निर्माण और वैचारिक प्रतिबद्धता को संगठन की सबसे बड़ी शक्ति बताया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से विचारों को व्यवहार में उतारने और समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने की अपील की।
विज्ञापन

चौथे सत्र में संगठन मंत्री सिद्धार्थन ने कार्यकर्ता विकास, संभाल एवं दायित्व बोध विषय पर मार्गदर्शन दिया। उन्होंने कहा कि किसी भी संगठन की वास्तविक ताकत उसके कार्यकर्ता होते हैं। इसलिए उनके व्यक्तित्व विकास, नियमित प्रशिक्षण और दायित्वबोध को मजबूत करना समय की आवश्यकता है। उन्होंने सेवा, समर्पण और अनुशासन को भाजपा संगठन की मूल पहचान बताया। पांचवें सत्र में विधायक त्रिलोक जमवाल ने वैचारिक अधिष्ठान, एकात्म मानव दर्शन, सांस्कृतिक राष्ट्रवाद एवं पंच निष्ठाएं विषय पर कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के विचारों को भाजपा की वैचारिक नींव बताते हुए कार्यकर्ताओं से इन सिद्धांतों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। छठे सत्र में प्रदेश सोशल मीडिया संयोजक सुशील राठौर और जिला आईटी संयोजक सुनील राणा ने मीडिया, सोशल मीडिया, नई तकनीक, प्रभावी सूचना तंत्र एवं सकारात्मक परसेप्शन निर्माण विषय पर प्रशिक्षण दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed