{"_id":"6a8897bc4c8ececcc20ed8ba","slug":"senior-citizens-association-raises-city-issues-bilaspur-news-c-92-1-ssml1001-166020-2026-08-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: वरिष्ठ नागरिक सभा ने उठाईं शहर की समस्याएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: वरिष्ठ नागरिक सभा ने उठाईं शहर की समस्याएं
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बैठक में यातायात और पार्किंग व्यवस्था सुधारने की उठाई मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। वरिष्ठ नागरिक सभा बिलासपुर ने शुक्रवार को मासिक बैठक कर वरिष्ठ नागरिकों के अधिकारों के साथ शहर की यातायात, पार्किंग और अन्य समस्याओं पर चर्चा की। बैठक की अध्यक्षता सभा के वरिष्ठ उपप्रधान रत्नलाल सांख्यायन ने की। जिला न्यायालय बिलासपुर से डिप्टी चीफ लीगल एड डिफेंस काउंसल अनिल शर्मा और असिस्टेंट लीगल एड डिफेंस काउंसल मीनाक्षी चंदेल ने भाग लिया। अधिवक्ता मीनाक्षी चंदेल ने वरिष्ठ नागरिकों के अधिकारों की जानकारी दी। अनिल शर्मा ने पारिवारिक संस्कारों और बुजुर्गों के सम्मान पर जोर दिया। उन्होंने वरिष्ठ नागरिक हेल्पलाइन नंबर 15100 की जानकारी भी दी। सभा ने वन भूमि पर कब्जों को नियमित करने की प्रदेश सरकार की नीति का स्वागत किया और भाखड़ा विस्थापितों के मामलों में भी सकारात्मक कदम उठाने की मांग की। सुरेश नड्डा ने कॉलेज चौक की यातायात व्यवस्था सुधारने, सड़क चौड़ी करने और सरकारी भूमि पर पार्किंग बनाने का सुझाव दिया। उन्होंने जेब्रा क्रॉसिंग, ट्रैफिक लाइट और बरसाती पानी की निकासी व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग की। सभा ने नगर परिषद की कार्यकारी अधिकारी से बैठक के लिए समय नहीं मिलने पर रोष जताया। सदस्यों ने कहा कि जल्द बैठक नहीं बुलाई गई तो धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। सभा ने एम्स में पर्याप्त पार्किंग और वरिष्ठ नागरिकों को उपचार में प्राथमिकता देने की मांग भी उठाई। इस मौके पर पर ओम प्रकाश गर्ग, मनमोहन भंडारी, प्रेमलाल पराशर, राजपाल सरीन, राधेश्याम, राजपाल टाडू, रक्षा टुडू, शशिबाला, कांता शर्मा, ओंकार कपिल, इंदिरा कपिल, ओंकार गुलेरिया, प्रेमलाल बांवरा, कमांडेंट सुरेंद्र शर्मा सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।