फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   seminar in college

ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करना जरूरी : कटवाल

Wed, 06 Dec 2023 06:43 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 06 Dec 2023 06:43 PM IST
विज्ञापन
seminar in college
बिलासपुर कॉलेज में अंतरराष्ट्रीय व्यवसाय और भारत की आर्थिक नीतियों पर हुआ सेमिनार
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। राजकीय महाविद्यालय बिलासपुर के वाणिज्य विभाग ने अंतरराष्ट्रीय व्यवसाय और भारत की आर्थिक नीतियों के विषय पर एक दिवसीय सेमिनार का आयोजन किया। इसका आयोजन वाणिज्य विभागाध्यक्ष डॉ. भुमेंद्र जसवाल की अध्यक्षता में हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के उपप्राचार्य प्रेम सिंह कटवाल की उपस्थिति में हुआ। उपप्राचार्य ने कहा कि आज का समय वैश्वीकरण का है। आज पूरा विश्व एक गांव के रूप में उभरा है। वैश्विक अर्थव्यवस्था को गति देने के लिए ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करना आवश्यक है। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय व्यवसाय का सामाजिक, सांस्कृतिक, आर्थिक और तकनीकी पहलुओं से विश्लेषण करने पर जोर दिया ताकि घरेलू उद्योगों का संरक्षण होने के साथ उपभोक्ताओं को उच्च गुणवत्ता वाले वैश्विक उत्पाद उपलब्ध हो सकें। हमें ऐसी वैश्विक नीतियों का विरोध करना होगा जो भारतीय अर्थव्यवस्था के लिए हानिकारक हैं। भारत विश्व का एक बहुत बड़ा उपभोक्ता बाजार है। विश्व की अर्थव्यवस्थाओं को प्रभावित करने में भारतीय अर्थव्यवस्था की अहम भूमिका है। हमें भारतीय अर्थव्यवस्था को मजबूत करने पर जोर देना है। वाणिज्य विभागाध्यक्ष ने मुख्यतिथि उपप्राचार्य प्रेम सिंह कटवाल का धन्यवाद किया। इस अवसर पर वाणिज्य विभाग के डॉ. सुरेश जमवाल, प्रो. रीतु राज ठाकुर, डॉ. रजनी शर्मा, प्रो. पूजा शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed