{"_id":"67431fda8d5fe441bc06153e","slug":"selection-process-of-womens-handball-team-on-december-1-in-sundernagar-bilaspur-news-c-92-1-ssml1001-127060-2024-11-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: महिला हैंडबाल टीम की चयन प्रक्रिया 1 दिसंबर को सुंदरनगर में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: महिला हैंडबाल टीम की चयन प्रक्रिया 1 दिसंबर को सुंदरनगर में
Sun, 24 Nov 2024 11:12 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
Updated Sun, 24 Nov 2024 11:12 PM IST
विज्ञापन
चयन प्रक्रिया के बाद दोनों टीम राष्ट्रीय प्रतियोगिता में लेंगी भाग
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। आगामी 23 से 27 दिसंबर तक तमिलनाडु के डिंडीगुल में होने वाली राष्ट्रीय जूनियर और 5 से 9 जनवरी तक बिहार के पुरनिया में होने वाली राष्ट्रीय सीनियर महिला हैंडबॉल प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए हिमाचल प्रदेश की महिला टीमों की चयन प्रक्रिया 1 दिसंबर को सुंदरनगर में होगी।
हिमाचल प्रदेश हैंडबाल एसोसिएशन के महासचिव नंदकिशोर शर्मा ने बताया कि चयन प्रक्रिया सुबह 11:00 बजे महाराज लक्ष्मण सिंह मेमोरियल महाविद्यालय सुंदरनगर के हैंडबाल मैदान में शुरू होगी। महासचिव ने बताया कि जूनियर राष्ट्रीय प्रतियोगिता में वही खिलाड़ी भाग लें सकती हैं, जिनका जन्म 1 जनवरी 2005 या उसके बाद हुआ हो। चयन प्रक्रिया के बाद चयनित खिलाड़ियों के लिए प्रशिक्षण शिविर भी सुंदरनगर में ही होगा। चयन प्रक्रिया के बाद टीमों को दोनों राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए रवाना किया जाएगा।