फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Seer Utsav: Selection competitions for Mahila Mandal and Yuvak Mandal will begin today.

सीर उत्सव: आज से शुरू होंगी महिला मंडल, युवक मंडल की चयन प्रतियोगिताएं

Wed, 17 Sep 2025 11:37 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Wed, 17 Sep 2025 11:37 PM IST
विज्ञापन
Seer Utsav: Selection competitions for Mahila Mandal and Yuvak Mandal will begin today.
छह क्लस्टरों में से श्रेष्ठ महिला मंडल, युवक मंडल देंगे उत्सव के दौरान प्रस्तुति
विज्ञापन

महिलाओं के लिए होंगी समूहगान, म्यूजिकल चेयर, रस्सा कसी, स्पून रेस, मटका फोड़

संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं(बिलासपुर)। एसडीएम घुमारवीं गौरव चौधरी ने बताया कि इस वर्ष भी घुमारवीं के सीर उत्सव का आयोजन पूरे हर्षोल्लास के साथ नगर परिषद घुमारवीं कार्यालय परिसर में 2 और 3 अक्तूबर को किया जाएगा। इस अवसर पर विभिन्न महिला मंडलों एवं युवक मंडलों की ओर से अनेक सांस्कृतिक एवं खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा।
इनमें समूहगान, म्यूजिकल चेयर, रस्साकशी, स्पून रेस, मटका फोड़ आदि प्रमुख हैं। इसके अतिरिक्त आकर्षण का मुख्य केंद्र समूह नृत्य, सामाजिक नाटक और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां रहेंगी। बताया कि महिला मंडल, युवक मंडल की चयन प्रतियोगिताएं उपमंडल के सभी पंचायत क्षेत्रों को छह क्लस्टरों में विभाजित करके करवाई जा रही हैं। इन क्लस्टर स्तरीय कार्यक्रमों में चयनित श्रेष्ठ महिला मंडल, युवक मंडल को सीर उत्सव के दौरान प्रस्तुतीकरण का अवसर दिया जाएगा। एसडीएम ने बताया कि क्लस्टर स्तर पर महिला एवं युवक मंडलों के कार्यक्रम होंगे। जिनमें 18 सितंबर को क्लस्टर का स्थान बकरोआ होगा। इसमें ग्राम पंचायत बकरोआ, अमरपुर, औहर, अवारी खलीण, रोहिण, मल्यावर ननावां, पनोह, फटोह पंचायत शामिल होगी। 19 सितंबर को क्लस्टर का स्थान हरलोग होगा। इसमें ग्राम पंचायत हरलोग, कुमछवाड़ सुयून्खास, तल्याणा, हवान, तुयूखास, बल्ह, चुराणी, भूलसवाएं पंचायतें होंगी। 0 सितंबर को क्लस्टर का स्थान दकड़ी होगा। इसमें ग्राम पंचायत घुमारवीं, लोहारवीं ,कोठी, दाबला सेऊ, बाड़ी मझेड़वा, दकड़ी, पट्टा, मोरसिंघी क्षेत्र की पंचायतों होगी।
विज्ञापन

22 सितंबर को क्लस्टर का स्थान ग्राम मैहरी काथला होगी। इसमें पंचायतें लद्दा, कुठेडा, हटवाड़, पटेर, तलवाड़ा मेहरी काथला, बम्म, कोट, हटवाड़, घडालवी, मरहाणा, पतेहडा़ व हम्बोट। जबकि 23 सितंबर को क्लस्टर का स्थान गाहर रहेगा, इसमें ग्राम पंचायत गाहर क्षेत्र की पंचायतें तडोन, बरोटा, डंगार, पडयालग, गाहर, गतवाड, दधोल, लंजतां भपराल, लेहड़ी-सरेल, भराड़ी, सलाओ उपरली शामिल होगी। 24 सितंबर को क्लस्टर पपलाह होगी। इसमें पंचायतें छत, संडयार, कोटलू-ब्राह्मणा, कपाहडा, पलासला, पपलाह, करलोटी, कसारू होंगी। एसडीएम ने सभी महिला मंडलों एवं युवक मंडलों से आग्रह किया है कि वह समय पर अपने-अपने क्लस्टर स्तर पर आयोजित कार्यक्रमों में भाग लेकर अपनी श्रेष्ठ प्रस्तुति दें ताकि सीर उत्सव को और भी भव्य एवं सफल बनाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed