फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   seema best student and pooja best orgniser award

सीमा बेस्ट स्टूडेंट, पूजा को बेस्ट आर्गेनाइजर का पुरस्कार

Sun, 26 Feb 2017 11:39 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बिलासपुर।
ब्यूरो/ अमर उजाला, बिलासपुर। Updated Sun, 26 Feb 2017 11:39 PM IST
विज्ञापन
seema best student and pooja best orgniser award
शपथ समारोह में प्रशिक्षु नर्स को सम्मानित करते मुख्यातिथि। - फोटो : अमर उजाला

रविवार को क्षेत्रीय अस्पताल बिलासपुर में जीएनएम नर्सिंग स्कूल में शपथ ग्रहण का आयोजन किया गया। समारोह में सदर विधायक बंबर ठाकुर ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की।

विज्ञापन


इस मौके पर नर्सिंग स्कूल में चल रहे विभिन्न बैचों के प्रशिक्षुओं को वार्षिक उपलब्धियों के लिए पुरस्कार देकर नवाजा भी गया। कार्यक्रम की शुरूआत मुख्यातिथि ने दीप प्रज्जवलित कर की।
विज्ञापन


इसके बाद प्रशिक्षु नर्सों ने विभिन्न प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। प्रथम वर्ष की प्रशिक्षु छात्राओं ने इसा गराईं देया लंबड़ा हो, इन्हां छोरुआं जो लैया समझाई..., गीत पर शानदार पहाड़ी नाटी पेश की।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे मौजूद डॉक्टरों और अध्यापकों ने खूब सराहा। द्वितीय वर्ष की प्रशिक्षु छात्राओं प्रोमिला और रश्मि ने तुम तो धोखे बाज हो, वादा करके भूल जाते हो..., गीत पर डांस पेश किया। इसके बाद नर्सिंग स्कूल के पास आउट होने वाली प्रशिक्षु छात्राओं रुचिका, दीक्षा ने अजी हजूर तुमको जैसे गीतों पर नृत्य की प्रस्तुति दी।

कार्यक्रम में नर्सिंग स्कूल की प्रधानाचार्या ने नीरज वर्मा ने मुख्यातिथि को शॉल, हिमाचली टोपी सहित स्मृति भेंट कर स्वागत किया। इस मौके पर प्रधानाचार्या ने नर्सिंग स्कूल की वार्षिक गतिविधियों के बारे में रिपोर्ट पेश की।

इस मौके पर सदर विधायक ने कहा कि जिला अस्पताल में 42 लाख रुपये से नवनिर्मित सीएमओ कार्यालय भवन निर्माण किया गया है, जिसका लोकार्पण कर दिया गया है। इसके साथ ही क्षेत्रीय अस्पताल में 37 लाख रुपये की लागत से जनरेटर स्थापित किया गया है।

विधायक ने कहा कि गत 4 वर्षों के उनके कार्यकाल में जिला अस्पताल पर 5 करोड़ 20 लाख रुपये खर्च कर लोगों को पेश आ रही दिक्कतों को दूर करने का प्रयास किया गया है।

इस अवसर पर मुख्यातिथि ने नर्सिंग स्कूल की वार्षिक परीक्षाओं में पहले तीन स्थानों पर प्रथम रहीं नर्सिंग प्रथम वर्ष की छात्राओं कल्पना, अर्चना और दीक्षा को सम्मानित किया।

द्वितीय वर्ष के बैच में पहले तीन स्थानों पर रहीं नीलम, आयशा, हीना और शबनम को नवाजा गया जबकि तृतीय वर्ष के बैच में वार्षिक परीक्षा में पहले तीन स्थानों पर रही शिवानी, सीमा और वनिता को भी पुरस्कृत किया गया। इसके बाद पास आउट बैच में वार्षिक परीक्षा में पहले तीन स्थानों पर रही दीक्षा, सोनू कुमारी और निष्ठा कुमार को भी सम्मानित किया गया।


इस अवसर पर सीमा कुमारी को बेस्ट स्टूडेंट और पूजा को बेस्ट आर्गेनाइजर के खिताब से नवाजा गया। समारोह में नर्सिंग एसोसिएशन की प्रदेश अध्यक्ष भावना ठाकुर, स्कूल की ट्यूटर आशा शर्मा, वीना खजूरिया, रेणु बाला, एमओएच ऋषि टंडन, अस्पताल अधीक्षक अश्विनी कुमार और पार्षद नवीन वर्मा सहित अन्य मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed