{"_id":"6ae4ec758c167706ed0e7aea","slug":"seeds-available-for-rabi-cultivation-50-subsidy-to-be-provided-on-vegetables-bilaspur-news-c-92-1-ssml1001-170966-2026-10-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: रबी की खेती के लिए बीज उपलब्ध, सब्जियों पर मिलेगी 50 फीसदी सब्सिडी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: रबी की खेती के लिए बीज उपलब्ध, सब्जियों पर मिलेगी 50 फीसदी सब्सिडी
विज्ञापन
कृषि विभाग ने बीज उपलब्ध करवाने की प्रक्रिया की शुरू, गेहूं का 40 किलो का बैग 1320 रुपये में मिलेगा
जिले में धनिया और गाजर सहित कई फसलों की बिजाई करेंगे किसान
संवाद न्यूज एजेंसी
गेहड़वीं (बिलासपुर)। रबी सीजन की शुरुआत के साथ ही जिले में किसान फसलों की बिजाई की तैयारियों में जुट गए हैं। कृषि विभाग ने भी किसानों को विभिन्न फसलों के बीज उपलब्ध करवाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस सीजन में किसानों को गेहूं, जौ, मटर, बरसीम, धनिया और गाजर सहित कई फसलों के बीज उपलब्ध करवाए जा रहे हैं। वहीं, सब्जियों के बीज की खरीद पर किसानों को 50 प्रतिशत तक सब्सिडी का लाभ मिलेगा। इससे किसानों को खेती की शुरुआती लागत कम करने में मदद मिलेगी।
विषयवाद विशेषज्ञ झंडूता पूर्ण चंद ने बताया कि क्षेत्र में रबी सीजन के दौरान किसान मुख्य रूप से गेहूं और जौ की खेती करते हैं। इसके अलावा मटर, बरसीम, धनिया और गाजर जैसी फसलें भी उगाई जाती हैं। कृषि विभाग की ओर से किसानों की जरूरत के अनुसार बीज उपलब्ध करवाए जा रहे हैं। गेहूं के 40 किलो के एक बैग का मूल्य 1320 रुपये निर्धारित किया गया है। वहीं, सब्जियों के बीज पर 50 प्रतिशत तक सब्सिडी दी जा रही है। किसान विभाग के माध्यम से इन सुविधाओं का लाभ उठा सकते हैं।
उन्होंने बताया कि रबी फसलों की अच्छी पैदावार के लिए समय पर बिजाई करना जरूरी है। किसानों को अपनी भूमि और क्षेत्र की परिस्थितियों के अनुसार फसलों का चयन करना चाहिए। बिजाई से पहले मिट्टी और मौसम की स्थिति को ध्यान में रखना भी आवश्यक है। किसी तरह की जानकारी या तकनीकी सलाह के लिए किसान कृषि विभाग के विशेषज्ञों से संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
पूर्ण चंद ने किसानों से समय पर बिजाई करने और विभाग की ओर से दी जा रही सुविधाओं का लाभ उठाने की अपील की। उन्होंने कहा कि किसान अपनी किसान आईडी अनिवार्य रूप से बनवाएं, ताकि उन्हें सरकार की ओर से चलाई जा रही कृषि योजनाओं और अन्य सुविधाओं का लाभ मिल सके। उन्होंने किसानों से कृषि विभाग की योजनाओं के प्रति जागरूक रहने और अधिक से अधिक लाभ उठाने का आग्रह किया।