फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Security guard dead, wife injured by bike entering sandy buggy

रेत भरी बुग्गी में बाइक घुसने से सिक्योरिटी गार्ड की मौत, पत्नी घायल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 21 Jun 2020 11:48 PM IST
विज्ञापन
Security guard dead, wife injured by bike entering sandy buggy
बिलासपुर। रुद्रपुर जा रहे सिक्योरिटी गार्ड रोड की बाइक रेत भरी एक बुग्गी में घुस गई, जिसके कारण गार्ड और उसकी पत्नी घायल हो गई। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां गार्ड की मौत हो गई। उनकी पत्नी को गंभीर हालत में जिला अस्पताल भेजा गया है। गार्ड की मौत से उनके घर में कोहराम मचा है। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर शव पोस्टमार्टम को भेजा है।
विज्ञापन

केमरी थाना क्षेत्र के गांव मदानगला निवासी संजय कुमार गंगवार 32 वर्ष पुत्र काशीराम गंगवार रुद्रपुर की एक सिक्योरिटी कंपनी में नौकरी करता था। रविवार की सुबह करीब चार बजे वह अपनी पत्नी नीलम के साथ बाइक से रुद्रपुर जा रहा था। कोतवाली क्षेत्र में बिलासपुर केमरी रोड स्थित ग्राम धावनी हसनपुर के पास अंधेरा होने की वजह से रेत भरी बुग्गी में उसकी बाइक घुस गई, जिसके कारण दंपती घायल हो गए। घटना के बाद चालक बुग्गी समेत गांव में भाग गया। सूचना पर कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और घायल दंपती को आननफानन में स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भेजा, जहां संजय की मौत हो गई। चिकित्सकों ने गंभीर घायल नीलम को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। पुलिस की सूचना पर परिजन भी विलाप करते हुए मौके पर पहुंच गए। मृतक के ससुराल वाले भी अस्पताल पहुंच गए। पुलिस ने मृतक के ससुर सोमपाल की तरफ से अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। परिजनों के मुताबिक उसकी शादी करीब छह साल पहले हुई थी, उसके दो पुत्र हैं।
विज्ञापन

नहीं रुक रहा है रेत का अवैध खनन
बिलासपुर। रेत का खनन करने वाले माफिया ने रविवार की सुबह एक सिक्योरिटी गार्ड की जान ले ली। लोगों का कहना है कि ग्राम धावनी हसनपुर, ग्राम पिपलिया गोपाल की सैंजनी नदी में रोजाना ही सैकड़ों डनलप रेत निकलता है। यह रेत पूरी रात भैंसा डनलप और ट्रैक्टर-ट्रॉलियों के जरिए नगर और क्षेत्र में जाता है। नायब तहसीलदार ने एक दिन पहले ही अवैध रूप से रेत का खनन करके लाने वाली पांच ट्रैक्टर ट्रॉलियों को सीज किया था। इस कारोबार से जुडे़ लोगों की पुलिस प्रशासन में मजबूत पकड़ भी बताई जा रही है। यही, वजह है कि शासन व प्रशासन की सख्ती के बाद भी इन गांवों में रेत का अवैध खनन नहीं रुक पा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed