{"_id":"67bf0a27c7c081e5df0f5806","slug":"second-sub-committee-of-parliamentary-official-language-committee-inspected-ntpc-koldam-bilaspur-news-c-92-1-ssml1001-132788-2025-02-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: संसदीय राजभाषा समिति की दूसरी उप समिति ने किया एनटीपीसी कोलडैम का निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: संसदीय राजभाषा समिति की दूसरी उप समिति ने किया एनटीपीसी कोलडैम का निरीक्षण
Wed, 26 Feb 2025 11:00 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
Updated Wed, 26 Feb 2025 11:00 PM IST
विज्ञापन
एनटीपीसी कोलडैम में आयोजित निरीक्षण बैठक में मौजूद अधिकारी। स्रोत: एनटीपीसी
-हिंदी के प्रचार-प्रसार को लेकर सांसदों ने की सराहना, राजभाषा प्रदर्शनी रही आकर्षण का केंद्र
- सरकारी कामकाज में हिंदी के अधिक प्रयोग से बढ़ेगी पारदर्शिता : रमण सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। संसदीय राजभाषा समिति की दूसरी उपसमिति ने एनटीपीसी कोलडैम का निरीक्षण किया। समिति के संयोजक एवं सांसद उज्जवल रमण सिंह की अगुवाई में आठ सांसदों ने यहां राजभाषा हिंदी के प्रयोग की स्थिति की समीक्षा की। सांसदों ने एनटीपीसी कोलडैम में हिंदी के प्रचार-प्रसार के लिए किए जा रहे प्रयासों को सराहा और इसे अन्य संस्थानों के लिए मिसाल बताया।
इस अवसर पर एनटीपीसी कोलडैम द्वारा राजभाषा प्रदर्शनी का आयोजन किया गया, जिसमें हिंदी में किए जा रहे कार्यों को दर्शाया गया। सांसदों ने इस प्रदर्शनी की जमकर तारीफ की और कहा कि एनटीपीसी हिंदी के विकास में उल्लेखनीय भूमिका निभा रहा है। समिति के संयोजक उज्जवल रमण सिंह ने कहा कि सरकारी कामकाज में हिंदी के अधिक प्रयोग से पारदर्शिता बढ़ेगी और आम जनता तक सूचनाएं सरलता से पहुंचेगी। उन्होंने एनटीपीसी कोलडैम को हिंदी के बेहतरीन प्रयोग के लिए बधाई दी और अन्य संस्थानों को भी इससे सीख लेने की बात कही। गौरतलब है कि संसदीय राजभाषा समिति समय-समय पर विभिन्न संस्थानों में हिंदी के प्रयोग की समीक्षा करती है। इसी कड़ी में यह निरीक्षण भी किया गया, जिसमें एनटीपीसी कोलडैम ने अपनी उपलब्धियों और भविष्य की योजनाओं को प्रस्तुत किया। निरीक्षण के दौरान सांसदों के साथ केंद्रीय कार्यालय से कार्यकारी निदेशक (मानव संसाधन) सी कुमार, उप महाप्रबंधक (राजभाषा) अतर सिंह गौतम, परियोजना प्रमुख सुभाष ठाकुर, अपर महाप्रबंधक उमेश कुमार और अपर महाप्रबंधक सुगाता दासगुप्ता भी मौजूद रहे।