फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   SDM will inspect Bandla paragliding site today

Bilaspur News: आज बंदला पैराग्लाइडिंग साइट का निरीक्षण करेंगे एसडीएम

Sun, 10 Sep 2023 05:20 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 10 Sep 2023 05:20 PM IST
विज्ञापन
SDM will inspect Bandla paragliding site today
-15 सितंबर से साइट से शुरू होंगी गतिविधियां
विज्ञापन

-कहलूर पैराग्लाइडिंग एसोसिएशन ने ऑप्रेटरशिप के लिए किया है आवेदन

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। बंदला पैराग्लाइडिंग साइट 15 सितंबर से सभी प्रकार की गतिविधियों के लिए शुरू हो रही है। देश भर से पैराग्लाइडिंग के शौकीन पहुंचेंगे। इसकी तैयारियों को लेकर आज एसडीएम सदर पैराग्लाइडिंग साइट का निरीक्षण करेंगे। वहीं कहलूर पैराग्लाइडिंग एसोसिएशन ने ऑप्रेटरशिप के लिए आवेदन किया है। इसकी औपचारिकताएं साइट शुरू होने के बाद ही पूरी होंगी।

बंदला पैराग्लाइडिंग साइट पर पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए प्रशासन की ओर से हर संभव प्रयास किया जा रहा है। 15 सितंबर से साइट से उड़ाने शुरू हो जाएंगी। इसके लिए एसडीएम सदर अभिषेक कुमार गर्ग आज साइट पर जाकर सभी प्रकार की सुविधाओं का निरीक्षण पूरा करेंगे। साइट तक जाने वाले सड़क मार्ग की बची हुई औपचारिकताओं को भी पूरा किया जाएगा। इस मौके पर वन विभाग के अधिकारी भी मौजूद रहेंगे। एसडीएम सुरक्षा के मद्देनजर भी साइट का निरीक्षण कर रहे हैं। बिलासपुर कहलूर पैराग्लाइडिंग एसोसिएशन के लिए भी साइट से ऑप्रेटरशिप के लिए आवेदन किया है। इसके अलावा एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष अनुज खजूरिया ने लाइसेंस के लिए भी आवेदन किया है। एसोसिएशन के उपाध्यक्ष सन्नी ने बताया कि उनके पास चार से पांच टेंडम पायलट मौजूद हैं। लाइसेंस और ऑप्रेटरशिप के लिए एसोसिएशन की ओर से आवेदन किया गया है। यदि ऑप्रेटरशिप मिल जाती है तो बाहर के पायलट को बुलाकर भी पर्यटकों को यहां से उड़ान का लाभ मिल सकता है। इससे पर्यटन के साथ स्थानीय लोगों को भी रोजगार मिलेगा। वहीं लाइसेंस मिलने पर यहां के पायलट भी टेंडम उड़ाने कर सकेंगे। यह औपचारिकताएं साइट शुरू होने के बाद ही पूरी की जा सकेंगी। बता दें कि साइट शुरू होते ही प्रशिक्षण के लिए भी पैराग्लाइडिंग स्कूल यहां पर पहुंचेंगे। 30 सितंबर से यह प्रशिक्षण शुरू होंगे। पहले 20 को यह प्रशिक्षण शुरू होना था, लेकिन कुछ विशेष कारणों से इसे आगे बढ़ाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed