फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   SDM gave instructions to change the cartridge of Krasna Lab printer

Bilaspur News: एसडीएम ने दिए क्रस्ना लैब प्रिंटर की कार्टेज बदलने के निर्देश

Tue, 25 Jun 2024 11:31 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 25 Jun 2024 11:31 PM IST
विज्ञापन
SDM gave instructions to change the cartridge of Krasna Lab printer
-अस्पताल में आयोजित हुई रोगी कल्याण समिति की बैठक
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बरठीं (बिलासपुर)। रोगी कल्याण समिति बरठीं की बैठक मंगलवार को बरठीं अस्पताल में हुई। बैठक की अध्यक्षता समिति के चेयरमैन एसडीएम झंडूता योगराज धीमान ने की। उन्होंने समस्याओं को सुना और उनके निपटारे के लिए आवश्यक कार्रवाई करने के अस्पताल प्रशासन को आदेश दिए।

उन्होंने कहा कि लोगों की सुविधा के लिए क्रस्ना लैब को अस्पताल परिसर में स्थापित किया गया है, लेकिन उनके प्रिंट सही नहीं हैं। उन्होंने आदेश दिया कि जब तक उनके प्रिंट सही नहीं आते हैं और प्रिंटर की कार्टेज को नहीं बदला जाता तब तक उनके बिलों को पास न किया जाए। एमओ टंडन ने बताया कि उन्हें प्रति वर्ष पांच लाख का अनुदान सरकार द्वारा दिया जाता है। इससे अस्पताल के लिए जरूरी वस्तुएं खरीदी जाती हैं। अस्पताल प्रशासन के साथ मरीजों को आ रही समस्याओं व उनके निदान के बारे में विस्तार से चर्चा की गई। अस्पताल प्रशासन की ओर से एसी की मांग भी रखी गई। इसके चलते दो एसी स्वीकृत किए गए। अस्पताल के मुख्य द्वार के बिल्कुल सामने मरीजों के आने जाने के लिए रैंप बनवाने के साथ परिसर में वार्ड के लिए खतरा बन चुके पेड़ों को उठाने पर भी चर्चा की गई। एसडीएम ने बारिश और धूप से बचाव के लिए अस्पताल की दोनों इमारतों को जोड़ने के लिए शेड बनाने की भी बात कही। अस्पताल के अंदर व बाहर शौचालय व्यवस्था को सुचारू बनाने पर भी चर्चा करके इसके निदान करने को कहा गया। परिसर के अंदर शौचालय ब्लॉकेज के कारण फैली गंदगी पर भी गंभीरता से विचार किया गया। इस मौके पर एमओ अरविंद टंडन, डॉ. आदित्य, जिला पार्षद शाल्लू रनौत, पंचायत उप प्रधान राकेश मेहता, एसडीओ सुरजीत सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed