{"_id":"641da1cfcae3e7d78a09cb24","slug":"scooty-rider-injured-in-truck-scooty-collision-in-swarghat-bilaspur-news-c-19-1-98984-2023-03-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: स्वारघाट में ट्रक-स्कूटी की टक्कर में स्कूटी सवार घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: स्वारघाट में ट्रक-स्कूटी की टक्कर में स्कूटी सवार घायल
Fri, 24 Mar 2023 06:57 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
Updated Fri, 24 Mar 2023 06:57 PM IST
विज्ञापन
आर टी ओ बैरियर नालियां स्थान में स्कूटी की ट्रक के साथ टक्कर। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी स्वारघाट (बिलासपुर)। राष्ट्रीय उच्च मार्ग 205 चंडीगढ़-मनाली पर स्वारघाट में लोअर आरटीओ बैरियर नालियां के पास स्कूटी और ट्रक में टक्कर हो गई। हादसे में स्कूटी चालक गंभीर रूप से घायल हो गया।
स्कूटी चालक की पहचान बलविंदर सिंह पुत्र रूप लाल निवासी गांव गरा के रूप में हुई है। बुरी तरह से घायल स्कूटी चालक बलविंदर सिंह को सीएचसी स्वारघाट की 108 एंबुलेंस के माध्यम से एफआरयू नालागढ़ ले जाया गया है जहां पर वो उपचाराधीन है। स्कूटी और ट्रक दोनों स्वारघाट की तरफ जा रहे थे। जब दोनों वाहन आरटीओ बैरियर नालियां के पास पहुंचे तो स्कूटी के आगे चल रहे ट्रक के चालक ने अचानक से ब्रेक लगा दिए। जिससे स्कूटी ट्रक के पीछे जोर से टकरा गई। ट्रक चालक का कहना था कि उसके आगे चल रहे अन्य वाहनों ने अचानक से ब्रेक लगाए, जिसके चलते उसे भी एकदम से ब्रेक लगाने पड़े। हादसे की सूचना मिलने पर थाना स्वारघाट की पुलिस भी मौके पर पहुंची। खबर लिखे जाने तक इस संदर्भ में स्वारघाट थाने में कोई केस दर्ज नहीं हुआ था। मामले की पुष्टि श्री नयनादेवी डीएसपी विक्रांत बोंसला ने की है।