{"_id":"6768167a3a21fda55708418f","slug":"scooty-and-truck-theft-case-registered-bilaspur-news-c-92-1-ssml1001-128879-2024-12-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: स्कूटी और ट्रक चोरी, मामले दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: स्कूटी और ट्रक चोरी, मामले दर्ज
विज्ञापन
तलाई और डैहर चौक पर हुई वारदात
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। सरयाली पुल तलाई के पास से एक स्कूटी और डैहर चौक में खड़ा किया ट्रक चोरी हो गया। दोनों वाहन की शिकायत पर तलाई और बरमाणा थाना पुलिस ने मामले दर्ज किए हैं।
तलाई थाना में दर्ज कराई शिकायत में लक्की कुमार निवासी गांव जय श्री देवी डाकघर कोसरियां तहसील झंडूता ने बताया है कि शनिवार को अपनी स्कूटी को सरयाली पुल तलाई के पास खड़ा करके गया था। जब कुछ समय बाद यह वापस आया तो स्कूटी वहां पर नहीं थी। बरमाणा थाना में दी शिकायत में मनेंद्र सिंह निवासी गांव सलनू बिलासपुर ने बताया है कि उसका ट्रक माल ढुलाई के लिए बरमाणा सीमेंट प्लांट में लगा है। चालक ने ट्रक को शुक्रवार रात को डैहर चौक में सड़क किनारे ट्रक खड़ा किया था। अगले दिन जब चालक डैहर चौक आया तो ट्रक वहां नहीं था। डीएसपी मुख्यालय मदन धीमान ने बताया कि मामलों की जांच जारी है।