फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   science day celebreted in bilaspur

विद्यार्थियों ने डॉ. सीवी रमन की उपलब्धियों को जाना

Sat, 26 Feb 2022 11:47 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 26 Feb 2022 11:47 PM IST
विज्ञापन
science day celebreted in bilaspur
बिलासपुर कॉलेज में नेशनल साइंस डे पर अयोजित कार्यक्रम के दौरान उपस्थित विद्यार्थी और अन्य। - फोटो : BILASPUR
बिलासपुर। राजकीय महाविद्यालय बिलासपुर में एक भारत श्रेष्ठ भारत क्लब और सभी विज्ञान विभागों ने सामूहिक रूप से राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया। इसमें विज्ञान विभाग और एक भारत श्रेष्ठ भारत क्लब के 120 विद्यार्थियों ने भाग लिया। विद्यार्थी क्लब की समन्वयक सुनिधि ने अभिभाषण से सबका स्वागत किया। इसके बाद महाविद्यालय प्राचार्या प्रो. नीना वासुदेवा ने एक भारत श्रेष्ठ भारत क्लब के सभी सदस्यों और विज्ञान विभाग के किए प्रयासों के लिए प्रोत्साहित किया।
विज्ञापन

वैज्ञानिक पद के लिए चयनित हुए मुख्य वक्ता डॉ. श्यामलाल गुप्ता ने विद्यार्थियों को डॉ. सीवी रमन की उपलब्धियों और दूरदर्शिता के बारे में जानकारी दी। प्रांजल ने हाइड्रोजन की सतत विकास में भूमिका पर प्रस्तुति दी। निकिता ने एलिमेंट की दुनिया पर कविता प्रस्तुत की। उदय ने वुमेन इन साइंस पर भाषण दिया।
विज्ञापन

मुस्कान ने पोस्टर प्रदर्शित किया। महाविद्यालय के क्लब समन्वयक डॉ. पूनम धीमान गौतम ने कॉलेज की प्राचार्या प्रो. नीना वासुदेवा, मुख्य वक्ता डॉ. श्यामलाल गुप्ता, रूसा समन्वयक डॉ. अतुल गुप्ता और सभी विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्षों, प्राध्यापकों, प्रतिभागियों और विशेष रूप से आयोजन में शामिल विद्यार्थियों का धन्यवाद किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed