फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   science activity

5 से 25 सितंबर तक होंगे बाल विज्ञान सम्मेलन के पोर्टल पर पंजीकरण

Fri, 04 Sep 2020 11:21 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 04 Sep 2020 11:21 PM IST
विज्ञापन
science activity
बिलासपुर। राज्य प्रौद्योगिकी एवं पर्यावरण परिषद पूरे प्रदेश में बाल विज्ञान सम्मेलनों का आयोजन कोरोना के चलते इस वर्ष ऑनलाइन करेगी। इसके लिए पंजीकरण की प्रक्रिया पांच सितंबर से लेकर 25 सितंबर तक बाल विज्ञान सम्मेलन के पोर्टल पर जारी रहेगी।
विज्ञापन

प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक सुदर्शन कुमार ने बताया कि जिला के सभी सरकारी व निजी स्कूलों के छठी से बारहवीं कक्षा तक के छात्र बाल विज्ञान सम्मेलन के लिए अपने अध्यापकों की सहायता से हिम कॉस्ट की वेबसाइट पर पिछले वर्ष की भांति ऑनलाइन पंजीकरण करा सकते हैं। बाल विज्ञान सम्मेलन में पिछले वर्षों की तरह छह प्रतियोगिताओं की बजाय इस वर्ष चार प्रतियोगिताएं ही करवाई जाएंगी। जिनमें साइंस क्विज, साइंटिफिक प्रोजेक्ट रिपोर्ट, मैथेमेटिक्स ओलंपियाड, साइंस एक्टिविटी कॉर्नर शामिल हैं। बताया कि इस वर्ष साइंटिफिक प्रोजेक्ट रिपोर्ट का थीम सतत जीवन के लिए विज्ञान रहेगा। उन्होंने कहा कि सभी सरकारी व निजी स्कूलों के छात्र विभिन्न श्रेणियों में कनिष्ठ वर्ग, वरिष्ठ वर्ग व वरिष्ठ माध्यमिक वर्ग में पिछले वर्षों की भांति अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर सकते हैं।
विज्ञापन

उपनिदेशक ने कहा कि सभी स्कूल प्रमुख अपने छात्रों का पंजीकरण बाल विज्ञान सम्मेलन पोर्टल पर जल्द से जल्द करवाना सुनिश्चित करें ताकि कोई भी छात्र बाल विज्ञान सम्मेलन में भाग लेने से वंचित न रह सकें। बताया कि बाल विज्ञान सम्मेलन से संबंधित किसी भी प्रकार की सूचना के लिए जिला विज्ञान पर्यवेक्षक रवि कुमार से संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed