फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Schools from Barthin, Gehadwin, and Kalol emerged victorious in Kabaddi, Kho-Kho, and Chess, respectively.

Bilaspur News: कबड्डी में बरठीं, खो-खो में गेहड़वीं और शतरंज में कलोल स्कूल रहा विजेता

Mon, 31 Aug 2026 11:27 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 31 Aug 2026 11:27 PM IST
विज्ञापन
Schools from Barthin, Gehadwin, and Kalol emerged victorious in Kabaddi, Kho-Kho, and Chess, respectively.
घंडीर स्कूल में अंडर-14 खेलकूद प्रतियोगिता में 32 स्कूलों के 415 खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
गेहड़वीं (बिलासपुर)। झंडूता उपमंडल के बरठीं क्षेत्र स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला घंडीर में आयोजित तीन दिवसीय अंडर-14 खेलकूद प्रतियोगिता का सोमवार को समापन हो गया। प्रतियोगिता में झंडूता खंड के 32 स्कूलों के 415 विद्यार्थियों ने भाग लेकर विभिन्न खेलों में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। तीन दिनों तक चले मुकाबलों में खिलाड़ियों ने पूरे उत्साह और खेल भावना के साथ हिस्सा लिया।
प्रतियोगिता में कबड्डी, खो-खो, बैडमिंटन, शतरंज और कुश्ती सहित विभिन्न खेलों के मुकाबले करवाए गए। कबड्डी प्रतियोगिता में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बरठीं ने विजेता का खिताब अपने नाम किया। खो-खो में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला गेहड़वीं प्रथम रहा, जबकि राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला डाहड ने उप विजेता का स्थान हासिल किया।
विज्ञापन

बैडमिंटन में तलाई स्थित निजी विद्यालय विजेता रहा और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला झंडूता उपविजेता रहा। शतरंज में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कलोल ने बाजी मारी, जबकि राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला झंडूता दूसरे स्थान पर रहा। कुश्ती में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कलोल विजेता और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला जेजवीं उपविजेता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रधानाचार्य मीनाक्षी ने प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए सभी प्रतिभागी विद्यार्थियों, शिक्षकों और आयोजन में सहयोग करने वाले कर्मचारियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने खिलाड़ियों को भविष्य में भी खेलों में बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed