{"_id":"6a980c32f390f0ae000eb518","slug":"school-won-in-sports-bilaspur-news-c-92-1-bls1002-166831-2026-09-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: वॉलीबाल में हटवाड़ ने बरोटा स्कूल को हराकर अगले दौर में किया प्रवेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: वॉलीबाल में हटवाड़ ने बरोटा स्कूल को हराकर अगले दौर में किया प्रवेश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कठलग स्कूल में भराड़ी खंड की खेलकूद प्रतियोगिता शुरू
तीन दिवसीय प्रतियोगिता में 14 स्कूलों के 177 खिलाड़ी ले रहे भाग
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कठलग में अंडर-19 छात्र वर्ग की खंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। तीन दिवसीय प्रतियोगिता में भराड़ी खंड के 14 स्कूलों के 177 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। समाजसेविका सोनिका धर्माणी ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की। खिलाड़ियों ने मार्चपास्ट प्रस्तुत कर मुख्यातिथि को सलामी दी। मुख्यातिथि ने विद्यार्थियों को जीवन में खेलों के महत्व से अवगत कराया। कहा कि खेलकूद न केवल हमारे शारीरिक विकास के लिए आवश्यक है, बल्कि इससे मानसिक विकास भी तेजी से होता है। खेल प्रभारी अनिल सोनी ने बताया कि पहले दिन कबड्डी में सलाओं ने बरोटा, दधोल ने तलवाड़ा और डंगार ने कठलग को हराकर अगले दौर में प्रवेश किया। वॉलीबाल में हटवाड़ ने बरोटा और पंतेहड़ा ने राधा कृष्णा स्कूल घंडालवीं को हराया। बैडमिंटन में राधा कृष्णा स्कूल घंडालवीं ने कठलग को हराकर अगले दौर में प्रवेश किया। इस अवसर पर स्कूल प्रधानाचार्य भावना, शिक्षक, अभिभावक, खिलाड़ी मौजूद रहे।