फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   School timings changed in the district due to extreme heat

Bilaspur News: भीषण गर्मी के चलते जिले में बदला स्कूलों का समय

Mon, 20 May 2024 11:29 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 20 May 2024 11:29 PM IST
विज्ञापन
School timings changed in the district due to extreme heat
- सुबह 8 बजे लगेंगे स्कूल, अधिसूचना जारी
विज्ञापन


- डीएवी स्कूल ने भी बदला समय



संवाद न्यूज एजेंसी

बिलासपुर। भीषण गर्मी के चलते राजकीय और निजी स्कूलों का समय बदल गया है। अब स्कूल सुबह 8:00 बजे से लगेंगे। स्कूलों में दोपहर 2:00 बजे छुट्टी हो जाएगी। उच्च शिक्षा निदेशक बिलासपुर ने इसकी अधिसूचना जारी की है। बदला गया समय मंगलवार से लागू होगा। साथ ही क्षेत्रीय प्रबंधक एचआरटीसी बिलासपुर को छात्रों और शिक्षकों की सुविधा के लिए बस के समय को पुनर्निर्धारित करने का अनुरोध भी किया गया है। वहीं, डीएवी स्कूल बिलासपुर में तीसरी से बारहवीं कक्षा के बच्चों का स्कूल सुबह 8 बजे लगेगा। नर्सरी से दूसरी कक्षा के बच्चों का स्कूल 9 बजे लगेगा। नर्सरी से चौथी कक्षा के बच्चों को दोपहर 12:30 बजे छुट्टी होगी। पांचवीं से बारहवीं के बच्चों को दोपहर 1:30 बजे छुट्टी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed