{"_id":"56f2975a4f1c1bf444f14d24","slug":"school-student-give-save-arth-raily","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौनिहालों ने दिया पर्यावरण बचाने का संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नौनिहालों ने दिया पर्यावरण बचाने का संदेश
ब्यूरो/ अमर उजाला, बिलासपुर।
Updated Wed, 23 Mar 2016 11:56 PM IST
विज्ञापन
मंडी माणवां प्राइमरी स्कूल के बच्चे रैली निकालते हुए।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आनंद मार्ग प्राथमिक स्कूल मंडी मानवां के नौनिहालों ने बुधवार को सड़कों पर उतरकर पर्यावरण बचाने और जल संरक्षण का संदेश दिया। नौनिहालों ने मंडी मानवां से जन जागरण रैली निकालकर लोगों को जागरूक किया।
विज्ञापन
रैली के दौरान बच्चों ने जल ही जीवन है, पेड़ लगाओ-पर्यावरण बचाओ, मानव एक है, मानव का धर्म एक है सहित अन्य नारे लगाकर लोगों से पर्यावरण संरक्षण की अपील की। स्कूल में दो दिवसीय स्टूडेंट वालंटियर कैंप का आयोजन किया गया।
विज्ञापन
इसमें विश्व जल संरक्षण दिवस पर बच्चों ने पर्यावरण बचाने और जल संरक्षण देने के लिए रैली का आयोजन किया। इस दौरान बच्चों की विभिन्न प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया। इसमें बच्चों को नई-नई यौगिक मुद्राएं एवं व्यायाम सीखाए गए।
विज्ञापन
आचार्या राधिका एवं आचार्या ईशा ने बताया कि 25 मार्च को विद्यालय में वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया जाएगा। इसमें मेधावी छात्रों को सम्मानित होंगे। समारोह में पंचायत प्रधान निर्मला ठाकुर बतौर मुख्यातिथि शिरकत करेंगी।