फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   School,short circut

एमसीबी बॉक्स में शॅर्ट सर्किट होने से लगी रावमापा छात्र बिलासपुर में आग

Sun, 21 Jun 2020 10:36 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 21 Jun 2020 10:36 PM IST
विज्ञापन
School,short circut
बिलासपुर के छात्र पाठशाला मे लगी आग के बाद जला हुआ सामान। - फोटो : BILASPUR
बिलासपुर। रावमापा छात्र बिलासपुर में आग लगने से स्कूल में लगभग 20 हजार रूपये का नुकसान हुआ है। आगजनी में स्कूल की 20 टाट पट्टी व एमसीबी बॉक्स सहित आसपास की तारें जल गई है। हालांकि अग्निशमन विभाग के कर्मियों ने जल्द ही मौके पर पहुंच कर आग पर काबू पा लिया। जिससे कि स्कूल में किसी प्रकार बड़ा नुकसान नहीं हुआ।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार रावमापा छात्र बिलासपुर के भवन में अचानक से आग भड़क गई। वहीं जैसे ही स्कूल के भवन से धुंआ बाहर निकला तो आसपास के लोगों ने उसे देखकर स्कूल प्रधानाचार्य को इसके बारे में सूचित किया। वहीं अग्निशमन विभाग को प्रधानाचार्य ने सूचित किया। मौके पर पहुंचकर विभाग के कर्मियों ने आग पर काबू पाया। बताते चलें कि इस स्कूल में जिला प्रशासन ने क्वारंटीन केंद्र बनाया है। लेकिन वर्तमान में स्कूल भवन में कोई भी व्यक्ति क्वारंटीन नहीं था। घटना के समय स्कूल में कोई भी व्यक्ति मौजूद नहीं था। जिससे कि किसी भी प्रकार की कोई जानी हानी नहीं हुई है।
विज्ञापन

स्कूल प्रधानाचार्य जीवन ज्योति शर्मा ने बताया कि आग लगने की बजह शॉर्ट सर्किट है। बताया कि इस आगजनी में स्कूल की 20 टाट पट्टी व एमसीबी बॉक्स सहित आसपास की तारें जल गई है। जिसमें कुल मिलाकर स्कूल को लगभग 20 हजार रूपये का नुकसान हुआ है। बताया कि आग पर समय से काबू पा लिया गया। जिससे स्कूल भवन में किसी प्रकार का कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed