फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   school news bilaspur

Bilaspur News: प्रशिक्षुओं ने बिना सरकारी मदद के आईटीआई के भवन का सौंदर्यीकरण

Thu, 23 Jul 2026 11:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jul 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
school news bilaspur
90 प्रशिक्षार्थियों को दिया छह दिवसीय बेसिक पेंटिंग प्रशिक्षण
विज्ञापन

प्रशिक्षुओं को पाठ्यक्रम के अलावा रोजगारोन्मुखी कौशल प्रदान करना उद्देश्य

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान बरठीं के स्टाफ और 90 प्रशिक्षुओं ने बिना किसी संस्थागत या सरकारी धनराशि के आईटीआई भवन का सौंदर्यीकरण किया। इस पहल ने सीमित संसाधनों में नवाचार और सामूहिक प्रयास का एक उदाहरण प्रस्तुत किया है।

यह कार्य प्रशिक्षुओं के कौशल विकास के उद्देश्य से किया गया। आईटीआई बरठीं ने एशियन ब्यूटीफुल होम्स अकादमी के साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए। इसके तहत 90 प्रशिक्षुओं को छह दिवसीय बेसिक पेंटिंग प्रशिक्षण प्रदान किया गया। संस्थान के प्रधानाचार्य सचिन शर्मा ने बताया कि उन्होंने एशियन पेंट्स लिमिटेड को उनके कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व कार्यक्रम के अंतर्गत यह प्रस्ताव भेजा था। उन्होंने कहा कि सीमित संसाधनों में अतिरिक्त प्रयासों और दृढ़ इच्छाशक्ति से उल्लेखनीय परिणाम प्राप्त करना ही वास्तविक चुनौती है। सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य कुलदीप चड्ढा ने भी इस अभियान में महत्वपूर्ण योगदान दिया। उन्होंने संस्थान के स्टाफ और प्रशिक्षुओं के निस्वार्थ प्रयासों से प्रभावित होकर पेंट सामग्री उपलब्ध करवाई। सचिन शर्मा ने कहा कि उनका उद्देश्य प्रशिक्षुओं को उनके नियमित पाठ्यक्रम के अतिरिक्त व्यावहारिक और रोजगारोन्मुखी कौशल प्रदान करना था। इस प्रशिक्षण ने न केवल प्रशिक्षुओं की तकनीकी दक्षता में वृद्धि की, बल्कि संस्थान की पुरानी इमारत को भी एक नया और आकर्षक स्वरूप प्रदान किया। एशियन ब्यूटीफुल होम्स अकादमी के कलर अकादमी टेक्नोलॉजिस्ट आशीष कुमार ने प्रशिक्षुओं को पेंटिंग से संबंधित आधुनिक तकनीकों का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed