फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   School bells rang after 39 days of holidays, children's faces blossomed

Bilaspur News: 39 दिनों की छुट्टियों के बाद बजी स्कूलों की घंटी, बच्चों के चेहरे खिले

Mon, 31 Jul 2023 05:07 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 31 Jul 2023 05:07 PM IST
विज्ञापन
School bells rang after 39 days of holidays, children's faces blossomed
-होमवर्क की कॉपी के साथ स्कूलों में पहुंचे बच्चे
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। जिले में सोमवार से स्कूल खुल गए। ग्रीष्मकालीन की 39 दिनों की छुट्टियों के बाद स्कूलों में रौनक लौटी है। छुट्टियां बिताने के बाद तरोताजा होकर लौटे विद्यार्थी काफी उत्साहित नजर आए। विद्यार्थियों का पहला दिन हाय हैलो में ही गुजर गया।


पहले दिन विद्यार्थी बहुत कम संख्या में स्कूल पहुंचे। पहले दिन स्कूलों में कुछ खास पढ़ाई भी नहीं हो सकी। विद्यार्थियों को छुट्टियों के दौरान दिया गया होमवर्क ही चेक किया गया। विद्यार्थियों ने छुट्टियों की यादें अपने दोस्तों के साथ साझा कीं। वहीं, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला ऋषिकेश में विद्यार्थी पहले दिन खेलों की तैयारी करते नजर आए। राजकीय प्राथमिक स्कूल अमरोआ में बच्चों का होमवर्क ही चेक किया गया। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला दधोल में पहले दिन एक दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना का शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान पाठशाला में उगी हुई अवांछित घास और झाड़ियों को स्वयंसेवियों ने काटा और कंपोस्ट खाद बनाने के लिए दबा दिया। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक कन्या पाठशाला बिलासपुर में पहले दिन छात्राओं का होमवर्क ही चेक किया गया। अध्यापकों ने छात्राओं से उनके हालचाल, छुट्टियां कैसी बीतीं यह सब जानकारियां ही लीं। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल डंगार में भी विद्यार्थियों का होमवर्क ही चेक किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed