फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   school annual function

Bilaspur News: ढोल जगीरो दा पौंदा फिरे तमाल... गाने पर झूमे

Wed, 24 Jan 2024 06:17 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 24 Jan 2024 06:17 PM IST
विज्ञापन
school annual function
बैहना जट्टा स्कूल में मनाया वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
ऋषिकेश (बिलासपुर)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बैहना जट्टा में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह मनाया गया। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव विवेक कुमार ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। मुख्यातिथि ने विभिन्न गतिविधियों में अव्वल रहे मेधावियों को सम्मानित किया।


विद्यार्थियों ने स्वागत गीत, वंदे मातरम, तेरी मिट्टी में मिल जावां, नीरू चली घूमदी, सारे जहां से अच्छा, ढोल जगीरो दा पौंदा फिरे तमाल, बिलासपुरी लोकनृत्य और अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इस अवसर पर पारस, पायल, स्नेहा, कनिका, शिवांश, अंबिका, नवीन कुमार, अनमोल, सिमरन, कोमल कुमारी, गुरप्रीत, वंशित, सुरभि वर्मा, भारती, अंकाक्षा, नितिका, रितिका, दिवांश, हेमलता, प्रिया, प्रियंका चंदेल और अन्यों को सम्मानित किया गया। इससे पहले मुख्यातिथि ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। स्कूल प्रशासन ने मुख्यातिथि का स्वागत किया और उन्हें शॉल, टोपी पहनाकर सम्मानित किया। प्रधानाचार्य निर्मला चौहान ने स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की। मुख्यातिथि ने कहा कि विद्यार्थियों का भविष्य संवारने में शिक्षकों और अभिभावकों की अहम भूमिका रहती है। विद्यार्थियों को अपना लक्ष्य निर्धारित कर आगे बढ़ना चाहिए। कड़ी मेहनत के दम पर ही सफलता मिलती है। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को भी शिक्षा के साथ-साथ बेहतर समाज के निर्माण में अपनी भूमिका निभानी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed