फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   school adminstration beat

निजी स्कूल के प्रबंधक से मारपीट

Tue, 12 Apr 2016 10:55 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, स्वारघाट (बिलासपुर)।
ब्यूरो/ अमर उजाला, स्वारघाट (बिलासपुर)। Updated Tue, 12 Apr 2016 10:55 PM IST
विज्ञापन
school adminstration beat
क्राइम

आदर्श पब्लिक स्कूल स्वारघाट के प्रबंधक चंद्रमणी शर्मा से मारपीट का मामला सामने आया है। मामला सोमवार देर रात का है जब वह अपने घर के समीप टहल रहे थे। इसी दौरान आरोपियों ने अंधेरे का फायदा उठाते हुए उन पर हमला बोल दिया।

विज्ञापन


इस संबंध में उन्होंने स्वारघाट थाना में मारपीट और जानलेवा हमला करने की शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस ने उनका मेडिकल करवाकर इस संदर्भ में जांच शुरू कर दी है। प्रबंधक चंद्रमणी शर्मा ने शिकायत में कहा है कि सोमवार देर शाम के समय जब वे अपने स्कूल भवन की तरफ टहल रहे थे। तो वहां पर अंधेरे में तीन युवक छुपे बैठे थे। जब प्रबंधक ने अंधेरे के समय स्कूल में घुसने के बारे में उनसे पूछताछ करनी चाही तो तीनों युवकों ने प्रबंधक चंद्रमणी शर्मा पर लात घूंसों से हमला बोल दिया।
विज्ञापन


हमला करने के तुरंत बाद उक्त तीनों हमलावर घटनास्थल से फरार हो गए। प्रबंधक का शोर सुनकर परिजन और पड़ोसी जब तक बचाव के लिए मौके पर पहुंचे तो उस समय तक हमलावर फरार हो चुके थे। उनकी शिकायत पर पुलिस थाना स्वारघाट में कार्रवाई करते हुए हमलावर अज्ञात तीनों युवकों के खिलाफ मुकद्दमा दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीएसपी बलदेव दत्त ने पुष्टि करते हुए बताया कि स्वारघाट पुलिस थाना में इस बारे में शिकायत आई है। तथा मामले की गहनता से छानबीन की जा रही है। उन्होंने बताया कि मारपीट करने वाले तीनों आरोपी जल्द ही पुलिस के शिकंजे में होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed