फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Scam worth lakhs of rupees committed by making 2,467 cement bags disappear

Bilaspur News: 2,467 सीमेंट बैग गायब कर किया लाखों रुपये का घोटाला

Sun, 10 Dec 2023 05:10 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 10 Dec 2023 05:10 PM IST
विज्ञापन
Scam worth lakhs of rupees committed by making 2,467 cement bags disappear
बलघाड़ पंचायत : विभाग के ऑडिट में हुआ खुलासा, वार्ड सदस्य की शिकायत पर हुई कार्रवाई
विज्ञापन

- पंचायत की ओर से कार्य पूरा होने के बाद भी की गई सीमेंट की खरीद

मंगल ठाकुर
बरठीं (बिलासपुर)। विकासखंड झंडूता की ग्राम पंचायत बलघाड़ में 2,467 सीमेंट बैग गायब कर लाखों रुपये का घोटाला किया गया है। इसका खुलासा पंचायती राज विभाग के ऑडिट में हुआ है। ऑडिट एक वार्ड सदस्य की ओर शिकायत पर किया गया।
विभागीय कमेटी ने 1 अप्रैल 2019 से 31 मार्च 2023 तक पाई गई अनियमिताओं का ऑडिट किया है। ऑडिट में पाया गया कि विकास कार्य पूरे होने के बाद पंचायत की ओर से गैरकानूनी ढंग से खाद्य आपूर्ति विभाग झंडूता से सीमेंट की खरीद जारी रखी गई। पंचायत ने करीब 5,800 सीमेंट बैग विभाग से लिए, जिनमें से 2,467 बैग गायब कर दिए गए। यह सीमेंट के बैग कार्य पूरा होने के बाद विभाग से खरीदा गया। ऑडिट रिपोर्ट के क्रमांक 1 में 436 बैग और क्रमांक 2 में 2031 बैग का घोटाला दर्शाया गया है। वार्ड सदस्य योगेश कुमार ने जिला पंचायत अधिकारी को घोटाले की शिकायत दी थी। योगेश ठाकुर ने आरटीआई के माध्यम से पंचायत में हुए विकास कार्यों से संबंधित जानकारी ली थी। योगेश ठाकुर के अनुसार आरटीआई में जानकारी मिली कि मुख्य सड़क से अशोक कुमार के घर की ओर एक सड़क बनाई गई। इसका कार्य 2020 में संपन्न हो गया, लेकिन उस सड़क के लिए सीमेंट 7 जुलाई 2021 को फिर से लिया गया, जिसे उपयोग करने का कोई जिक्र नहीं है। इसके अलावा अमरोहा से पंचवटी खेल मैदान की ओर सड़क का निर्माण किया गया। इसका निर्माण कार्य मार्च 2021 में संपन्न हो गया, लेकिन जुलाई 2021 में 210 बैग और लिए गए। इसके अलावा 10 लाख रुपये की लागत से बनी गोशाला की सड़क में 900 सीमेंट बैग स्वीकृत हुए। इसमें मात्र 600 बैग लगे हैं। बाकी सीमेंट गायब कर दिया गया है। कुलदीप सिंह के घर के पास डंगे का निर्माण साल 2020 में किया गया, जबकि जुलाई 21 मई 700 बैग सीमेंट के और ले लिए गए। उन्हें भी लगाने का कहीं विवरण नहीं है। सिविल सप्लाई से ली गई इस आरटीआई में यह भी खुलासा हुआ है कि 24 मई 2021 को 240 सीमेंट बैग गाड़ी नंबर एचपी-55-3121 में लाए गए, लेकिन पंचायत रिकॉर्ड में वह कहीं भी दर्ज नहीं हैं।
विज्ञापन

मुख्य सड़क से प्रेम सिंह के घर की ओर सड़क का निर्माण तीन लाख रुपये से किया गया है। इस सड़क निर्माण के लिए सीमेंट के 200 बैग लगे थे, लेकिन जब इस कार्य का बिल देखा तो उसमें 300 बैग सीमेंट इस्तेमाल दर्शाया गया है। तकनीकी सहायक ने भी 300 बोरी सीमेंट की ही दर्ज की हैं। प्रधान ने पहले 19 मई 2020 को 150 बैग सीमेंट बुक करवाया था। उसके बाद दोबारा उसी कार्य के लिए 5 माह बाद 17 अक्तूबर 2020 को 150 बैग सीमेंट बुक करवाया। ऑडिट टीम में पंचायत निरीक्षक सुभाष शर्मा, पवन कुमार, अनिल कुमार, सुदर्शन शामिल रहे। विकास खंड अधिकारी चतर सिंह धीमान ने बताया कि ऑडिट कर लिया गया है, लेकिन जिला पंचायत अधिकारी से अभी तक उनके पास रिपोर्ट नहीं पहुंची है। जैसे ही रिपोर्ट उनके पास पहुंचेगी वैसे ही पंचायत के खिलाफ कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed