फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Sawariya played the flute, I bit the Naga... children danced to the hill song

Bilaspur News: सावरिया बीन बजा मैं डस ली नागा... पहाड़ी गीत पर झूमे बच्चे

Sat, 27 Dec 2025 11:24 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Sat, 27 Dec 2025 11:24 PM IST
विज्ञापन
Sawariya played the flute, I bit the Naga... children danced to the hill song
चिल्ड्रन पब्लिक स्कूल बरठीं में आयोजित वार्षिक समारोह में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करते हु
शिक्षा, खेलकूद, सांस्कृतिक गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थी नवाजे
विज्ञापन

ण्चिल्ड्रन पब्लिक स्कूल बरठीं में मनाया वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह

संवाद न्यूज एजेंसी
बरठीं (बिलासपुर)। चिल्ड्रन पब्लिक स्कूल बरठीं में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह मनाया गया। कार्यक्रम में एसडीएम झंडूता अर्शिया शर्मा ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की।


कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं सरस्वती वंदना के साथ किया गया। उसके बाद प्रधानाचार्य मुकेश राठौर ने विद्यालय की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की और शैक्षणिक उपलब्धियों, सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों व आगामी योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास पर जोर देते हुए शिक्षकों और अभिभावकों के सहयोग की सराहना की। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए, जिनमें नृत्य, गीत और लघु नाटिकाओं ने दर्शकों का मन मोह लिया। बच्चों ने चकी पर धाना, चल मेले नो चलिए, धड़क धड़क, आयो रे आयो ढोलना, बाई पर कालिया किया जाना मिया जी, सावरिया बीन बजा मैं डस ली नागा.. सहित हिंदी व पंजाबी गानों पर खूब नृत्य किया। मुख्यातिथि ने शैक्षणिक, खेलकूद और सांस्कृतिक गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। समारोह में भूमिका, इशिता, कशिश, मन्नत, सूर्यांश, कार्तिक, तरुण, नव्य मानसी, इशिता, अर्नव, आयुष, निष्ठा, हरीश सहित अन्य विद्यार्थियों को विभिन्न गतिविधियों में भाग लेने पर सम्मानित किया गया। मुख्यातिथि ने कहा कि शिक्षा के साथ-साथ अनुशासन, नैतिक मूल्यों और मेहनत का जीवन में विशेष महत्व है। उन्होंने विद्यार्थियों को लक्ष्य निर्धारित कर निरंतर प्रयास करने के लिए प्रेरित किया और विद्यालय के प्रयासों की प्रशंसा की। इस अवसर पर वासुदेव गौतम, राजकुमार कौशल, जगदीश चंद, मनोज कुमार, स्कूल के मुख्यध्यापक मुकेश राठौर, एमडी विनोद गौतम, संदेश गौतम, रेणु शर्मा, नीतू कुमारी, मुनीश खजुरिया, छाया, आकांक्षा, सीमा, ज्योति, तमन्ना आदि उपस्थित रहे।

चिल्ड्रन पब्लिक स्कूल बरठीं में आयोजित वार्षिक समारोह में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करते हु

चिल्ड्रन पब्लिक स्कूल बरठीं में आयोजित वार्षिक समारोह में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करते हु

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed