फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   satluj lake area prohibated

झील के किनारे न जाएं लोग और पर्यटक

Thu, 05 May 2016 10:30 PM IST
अमर उजाला, बिलासपुर
अमर उजाला, बिलासपुर Updated Thu, 05 May 2016 10:30 PM IST
विज्ञापन
 हरनोड़ा स्थित कोलडैम हाइड्रो पावर स्टेशन से विद्युत उत्पादन का कार्य एनआरएलडीसी की ओर से दिए गए समय पर शुरू कर दिया जाएगा। यह जानकारी वीरवार को कोलडैम हाइड्रो पावर स्टेशन के सहायक प्रबंधक प्रवीण रंजन भारती ने दी। उन्होंने बताया कि जलस्तर कम होने से लोग झील तक पहुंच जाते हैं। इसको ध्यान में रखते हुए कोल डैम के आसपास के गांवों के लोगों और पर्यटकों को सूचित किया जाता है कि विद्युत उत्पादन के दौरान परियोजना से झील में कभी भी पानी छोड़ा जा सकता है। पानी छोड़ने से पहले लोगों को आगाह करने तथा चेतावनी के तौर पर स्पिल-वे तथा मैत्री सेतु पर हूटर भी बजाया जाता है।
विज्ञापन


उन्होंने सभी लोगों से से आग्रह किया कि वे सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए बांध से पानी छोड़ने के समय झील के आसपास न रहें तथा अपने मवेशियों को भी झील के नजदीक न जाने दें। उन्होंने  बोट चालकों को भी इस दौरान सावधान रहने का आग्रह किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed