फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Satish of Bandla appointed manager of state under-23 men's team

Bilaspur News: प्रदेश की अंडर-23 पुरुष टीम के मैनेजर नियुक्त हुए बंदला के सतीश

Mon, 20 Jan 2025 11:17 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jan 2025 11:17 PM IST
विज्ञापन
Satish of Bandla appointed manager of state under-23 men's team
-पंचायत प्रधान के पद पर दे रहे सेवाएं
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। बिलासपुर की बंदला धार के सतीश ठाकुर को प्रदेश की अंडर-23 पुरुष टीम का मैनेजर नियुक्त किया है। उनके मैनेजर चुने जाने पर क्षेत्र में खुशी की लहर है। बीसीसीआई की ओर से आयोजित कर्नल सीके नायडू प्रतियोगिता के लिए सतीश को प्रदेश टीम का मैनेजर बनाया गया है। हिमाचल की टीम 25 से 28 जनवरी तक अपना पहला मैच आरएसपीबी के साथ राजकोट में खेलेगी। वहीं, 1 से 4 फरवरी तक टीम दूसरा मैच आंध्र प्रदेश के खिलाफ आंध्र प्रदेश में खेलेगी। सतीश ठाकुर बंदला पंचायत प्रधान के पद पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। उन्होंने अपने चयन पर सांसद अनुराग सिंह ठाकुर, आईपीएल चेयरमैन अरुण धूमल, क्रिकेट एसोसिएशन बिलासपुर के सचिव विशाल जगोता सहित अन्य साथियों का आभार जताया है। इससे पहले भी वह प्रदेश की अंडर-19 टीम में बतौर मैनेजर सेवाएं दे चुके हैं। उनके चयन पर जिला एसोसिएशन बिलासपुर के संयुक्त सचिव अनिरुद्ध शर्मा, जितेंद्र ठाकुर, कमल महाजन, विमल महाजन, अधिवक्ता नरेंद्र ठाकुर और करप्रीत सहित अन्य ने उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed