फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Santram Kashyap becomes head of Pensioners Association Jukhaala

Bilaspur News: संतराम कश्यप बने पेंशनर संघ जुखाला के प्रधान

Sun, 24 Nov 2024 11:47 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Sun, 24 Nov 2024 11:47 PM IST
विज्ञापन
Santram Kashyap becomes head of Pensioners Association Jukhaala
सर्वसम्मति से हुआ कार्यकारिणी का चुनाव, वरिष्ठ पेंशनरों को किया सम्मानित
विज्ञापन

-सरकार से मांगों को पूरा करने का किया गया आग्रह

संवाद न्यूज एजेंसी
जुखाला (बिलासपुर)। पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन जुखाला इकाई का रविवार को कार्यकारिणी के चुनाव हुआ, जिसमें सर्वसम्मति से हुए चुनाव में संतराम कश्यप को प्रधान चुना गया।

नई कार्यकारिणी का आगामी तीन वर्ष के लिए काम करेगी। चेत राम वर्मा चुनाव अधिकारी और राम प्रकाश वर्मा को सह चुनाव अधिकारी के निर्देशन में हुए चुनाव में वरिष्ठ उप प्रधान प्रेम लाल ठाकुर, उप प्रधान गीता देवी कौंडल, सचिव पुरुषोत्तम दास शर्मा, वित्त सचिव मदन लाल शर्मा, मुख्य सलाहकार उमा बंसल और प्रेमलाल शर्मा को सह सचिव चुना गया। इस मौके पर 70 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके पेंशनर गंगा सागर, कमल लाल, गुलाबा राम, उमावती कश्यप को शॉल टोपी और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इससे पहले प्रधान संतराम कश्यप ने वार्षिक लेखाजोखा प्रस्तुत किया। इसके बाद वक्ताओं ने विचार रखे। पेंशनरों ने सरकार से आग्रह किया कि पेंशनरों की लंबित आर्थिक लाभों को शीघ्र अति शीघ्र भुगतान करने का प्रबंध करें जिसमे संशोधित वेतनमान का बकाया, 42 महीने का महंगाई भत्ते का बकाया और 11 प्रतिशत के हिसाब देय महंगाई भत्ते की तीन किश्त को जारी की जर। पेंशनरों ने कहा कि सबसे ज्यादा पीड़ित वह पेंशनर हैं जो पहली जनवरी 2016 से जनवरी 2022 तक सेवानिवृत्त हुए। उनके वित्तीय देय लाभ, लंबित चिकित्सा बिलों का भुगतान और संयुक्त सलाहकार समिति का गठन शीघ्र किया जाए। जिला महामंत्री चेत राम वर्मा नई कार्यकारिणी को बधाई देते हुए पेंशनरों के हित में पूरी लगन व निष्ठा से कार्य करने का आह्वान किया गया। नवनिर्वाचित प्रधान संतराम कश्यप ने सभी पेंशनरों का चुनाव में भाग लेने के लिए आभार जताया और आश्वासन दिया कि कार्यकारिणी सदैव पेंशनर के हित में कार्य करती रहेगी। इस मौके पर जिला प्रधान जगदीश दिनेश, राज्य महामंत्री हुकम सिंह ठाकुर, संगठन सचिव गोपाल दास शर्मा और सदर खंड सचिव राम प्रकाश वर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed