फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Sanskar Society will organize painting competition at sub-division level on June 8.

Bilaspur News: संस्कार सोसाइटी 8 जून को उपमंडल स्तर पर करवाएगी पेंटिंग प्रतियोगिता

Mon, 27 May 2024 11:00 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 27 May 2024 11:00 PM IST
विज्ञापन
Sanskar Society will organize painting competition at sub-division level on June 8.
-पेंटिंग स्पर्धा में शामिल हुए 25 विद्यालयों के 650 छात्र-छात्राएं
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं(बिलासपुर)। घुमारवीं अगेंस्ट चिट्टा अभियान के तहत चलाए गए विद्यार्थी जागरूकता अभियान के तहत घुमारवीं उपमंडल के 25 विद्यालयों के 650 छात्र-छात्राएं पेंटिंग प्रतियोगिता में शामिल हुए। स्कूल में पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर रहने वाले बच्चों को प्रधानाचार्य के माध्यम से पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

संस्कार सोसाइटी घुमारवीं के संस्थापक महेंद्र धर्माणी ने बताया कि अपने विद्यालयों में पुरस्कार प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों के लिए उपमंडल स्तर की पेंटिंग प्रतियोगिता 8 जून को आयोजित की जाएगी। इसमें विद्यार्थी कला के माध्यम से चिट्टा के खिलाफ समाज को जागरूकता का संदेश देंगे। संस्कार सोसाइटी द्वारा चलाए गए इस अभियान में इन युवाओं जोड़ा जाएगा। उन्होंने कहा कि उपमंडल स्तरीय प्रतियोगिता में पहला, दूसरा और तीसरा स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को एक हजार, 900 और 800 कि राशि दी जाएगी। कहा कि संस्कार संस्था द्वारा चलाए इस चिट्टा अभियान को समाज के प्रत्येक वर्ग का मिल रहा समर्थन यह बताता है कि आज आमजन किस प्रकार से इस समस्या से परेशान है। कहा कि जनता और युवा सहयोग व प्रशासन की सख्त कार्रवाई से नौजवानों को बचाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि संस्कार सोसायटी की ओर से चिट्टा के खिलाफ विभिन्न चरणों में अभियान चलाया जा रहा है। इसमें पंचायत प्रतिनिधियों की बैठक गांव-गांव में नुक्कड़ सभाएं, शिक्षण संस्थानों में छात्रों से सवांद और विद्यार्थियों को सर्वेक्षण के माध्यम से जागरूक करने का काम किया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed