{"_id":"65a922af92eae1c8cb0a24f4","slug":"sanskar-society-will-distribute-11000-lamps-on-shri-ram-pran-pratishtha-bilaspur-news-c-92-1-ssml1001-11894-2024-01-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: श्रीराम प्राण प्रतिष्ठा पर 11,000 दीये वितरित करेगी संस्कार सोसायटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: श्रीराम प्राण प्रतिष्ठा पर 11,000 दीये वितरित करेगी संस्कार सोसायटी
विज्ञापन
-बच्चों को मर्यादा पुरुषोत्तम से जोड़ने के लिए उनके माध्यम से होंगे दीये वितरित
संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं (बिलासपुर)। सबके राम सब में राम इस ध्येय के साथ 22 जनवरी को अयोध्या में श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को पूरे देश भर में राम भक्त उत्साह के साथ मना रहे हैं। इसी कड़ी में संस्कार सोसायटी घुमारवीं भी घर-घर जाकर मिट्टी के दीये और ज्योति वितरित करेगी। संस्था ने तय किया है वह 2100 घरों तक 11 हजार दीये पहुंचाएगी। लोगों से आग्रह किया कि इस दिन को दिवाली की तरह मनाएं।
संस्कार सोसायटी के संस्थापक महेंद्र धर्माणी ने कहा कि संस्था मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु रामचंद्र के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में बच्चों को जोड़ने के लिए स्कूलों के माध्यम से इन दीयों को वितरित करेगी। संस्था ने इस आयोजन के लिए एक पैकेट में पांच दिए व पांच ज्योतियां पैक करके 2100 घरों तक पहुंचाने का निर्णय लिया गया है। जोकि घुमारवीं और आसपास के गांव में वितरित किए जाएंगे। संस्था इस कार्यक्रम के माध्यम से बच्चों को संस्कृति से जोड़ने का यह प्रयास कर रही है। कहा कि 550 वर्ष के लंबे संघर्ष के बाद सबके लिए यह गौरवमयी पल आया है। सबके राम सब में राम इस आस्था और श्रद्धाभाव के साथ हम सब राम भक्त इस ऐतिहासिक पल के साक्षी बन रहे हैं। यह देश के पूर्ण उत्थान की शुरुआत है।