फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Sanskar Society made the taxi union aware about Chitta

Bilaspur News: संस्कार सोसायटी ने टैक्सी यूनियन को चिट्टे के प्रति किया जागरूक

Sat, 29 Nov 2025 11:46 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Sat, 29 Nov 2025 11:46 PM IST
विज्ञापन
Sanskar Society made the taxi union aware about Chitta
घुमारवीं में आयोजित कार्यक्रम में टैक्सी यूनियन के सदस्यों के साथ बातचीत करते संस्कार सोसायटी क
घुमारवीं अगेंस्ट चिट्टा जागरूकता अभियान पकड़ रहा तेजी
विज्ञापन

सोसायटी की ओर से आयोजित हुआ कार्यक्रम

संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं (बिलासपुर)। संस्कार सोसायटी घुमारवीं द्वारा शुरू किया गया घुमारवीं अगेंस्ट चिट्टा जागरूकता अभियान जिले में तेजी से गति पकड़ रहा है। शनिवार को इस अभियान के तहत विशेष कार्यक्रम हुआ, जिसमें सोसायटी के संस्थापक महेंद्र धर्माणी ने घुमारवीं में शिवा टैक्सी यूनियन के सदस्यों से मुलाकात कर उन्हें चिट्टे के खतरे के प्रति जागरूक किया।

उन्होंने कहा कि समाज को नशे के खिलाफ एकजुट करने के उद्देश्य से चल रहा यह अभियान अब जिले में हर पंचायत स्तर से लेकर सामाजिक संस्थाओं, स्वयंसेवी संगठनों और विभिन्न समुदायों तक पहुंचाया जा रहा है। अभियान के तहत सोसायटी के पदाधिकारी लगातार विभिन्न क्षेत्रों का दौरा कर लोगों को जागरूक कर रहे हैं और उन्हें चिट्टे के खिलाफ इस मुहिम से जुड़ने के लिए प्रेरित कर रहे हैं। उन्होंने सभी सदस्यों से इस पहल को समाज के हर वर्ग तक पहुंचाने और युवाओं को नशे के दलदल से बचाने के लिए आगे आने की अपील की। शिवा टैक्सी यूनियन के प्रधान सुरेश शर्मा ने कहा कि आज की युवा पीढ़ी इस चिट्टा नशे के दलदल में फंसती जा रही है। संस्कार सोसायटी द्वारा चलाया गया घुमारवीं अगेंस्ट चिट्टा अभियान बहुत ही सराहनीय कार्य है और हम सब टैक्सी यूनियन के सदस्य इस अभियान को संस्था के साथ मिलकर आगे बढ़ाएंगे ताकि हमारी आने वाली पीढ़ी सुरक्षित रहे। महेंद्र धर्माणी ने कहा कि चिट्टा आज समाज में तेजी से फैल रहा है और यदि समय रहते इसे नहीं रोका गया तो आने वाले वर्षों में कोई भी परिवार इसकी चपेट से सुरक्षित नहीं रहेगा। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि नशा युवा पीढ़ी को बर्बादी की राह पर ले जा रहा है और इसे जड़ से खत्म करना अब अत्यंत आवश्यक हो गया है। इस मौके पर शिवा टैक्सी यूनियन के उप प्रधान जगरनाथ, मित्तल, विजय पाल विक्की, मनोज, और गोल्डी, मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed