{"_id":"673095909b77313a970406dd","slug":"sanskar-sanstha-distributed-scholarships-for-needy-children-bilaspur-news-c-92-1-ssml1001-126298-2024-11-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: जरूरतमंद बच्चों के लिए संस्कार संस्था ने बांटी छात्रवृत्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: जरूरतमंद बच्चों के लिए संस्कार संस्था ने बांटी छात्रवृत्ति
विज्ञापन
.40 बच्चों को दी 80,500 रुपये की सहायता
. संस्था का पांचवां छात्र सहयोग निधि वितरण कार्यक्रम संपन्न
संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं(बिलासपुर)। संस्कार संस्था की ओर से घुमारवीं में आयोजित किए गए पांचवें संस्कार छात्र सहयोग निधि वितरण कार्यक्रम में 40 जरूरतमंद बच्चों को 80,500 रुपये की सहायता राशि दी गई। इस मौके पर मुख्य अतिथि हिमाचल प्रदेश शिक्षा समिति के महामंत्री सुरेश कपिल ने बच्चों को मार्गदर्शन दिया और समाज निर्माण में योगदान देने का आह्वान किया।
मुख्य अतिथि ने कहा कि समाज में ऐसी संस्थाओं का कार्य अनुकरणीय है जो न केवल जरूरतमंद बच्चों की पहचान कर रही हैं, बल्कि उनके साथ हर कदम पर खड़ी रहती हैं। उन्होंने बच्चों को सलाह दी कि वे जीवन में सफल बनने के साथ-साथ दूसरों के लिए भी सार्थक बनें। बच्चों से उन्होंने कहा कि प्रतिदिन का लक्ष्य निर्धारित करना चाहिए और दिन के अंत में उसका अवलोकन करना चाहिए। समय का सही नियोजन कर जीवन में लक्ष्य तक पहुंचा जा सकता है।
संस्था के संस्थापक महेंद्र धर्माणी ने कहा कि संस्कार संस्था का उद्देश्य न केवल बच्चों की पढ़ाई में मदद करना है, बल्कि समाज में एक सकारात्मक बदलाव लाना है। संस्था के सदस्य साल भर बच्चों के संपर्क में रहते हैं, ताकि उनकी हर जरूरत पूरी हो सके। बच्चों को उस क्षेत्र में आगे बढ़ना चाहिए, जिसमें उनकी रुचि हो और हम सभी को मिलकर एक स्वस्थ समाज बनाने की दिशा में काम करना चाहिए। संस्था की ओर से इस वर्ष विभिन्न वर्गों के छात्रों को अलग-अलग राशि की छात्रवृत्ति प्रदान की गई। इसमें कक्षा 6वीं से 8वीं तक के बच्चों को एक हजार रुपये, 9वीं से 10वीं तक के बच्चों को 1500 रुपये, जमा एक और 12वीं के बच्चों को दो हजार रुपये, कॉलेज में स्नातक की पढ़ाई कर रहे छात्रों को तीन हजार रुपये और आईटीआई छात्रों को ढाई हजार रुपये की वार्षिक छात्रवृत्ति दी गई। इस वर्ष कुल 40 बच्चों को 80,500 रुपये की सहायता राशि प्रदान की गई है। इससे उनकी पढ़ाई का मार्ग सुगम हो सकेगा।
विज्ञापन
इस कार्यक्रम में कृष्ण सिंह ठाकुर, लाल चंद पटियाल, अश्वनी, तरलोक शर्मा, बांके बिहारी, सुनील शर्मा, जेके शर्मा, नंदलाल शर्मा और देशराज जैसे गण्यमान्य समाजसेवियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। इस अवसर पर इन सभी ने संस्था के प्रयासों की सराहना की और समाज में इस प्रकार की पहल को जरूरी बताया।