फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Sanjeev Vatsyayan became the president of Rotary Club Bilaspur

Bilaspur News: संजीव वात्स्यायन रोटरी क्लब बिलासपुर के बने प्रधान

Sun, 17 Aug 2025 11:50 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 17 Aug 2025 11:50 PM IST
विज्ञापन
Sanjeev Vatsyayan became the president of Rotary Club Bilaspur
रोटरी गवर्नर की मौजूदगी में हुआ शपथ ग्रहण समारोह
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। जिला मुख्यालय के युवा व्यवसायी संजीव वात्स्यायन रोटरी क्लब बिलासपुर के प्रधान बने हैं। रविवार को आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में उन्होंने विधिवत पदभार संभाला। कार्यक्रम में 125 रोटरी क्लबों के रोटरी गवर्नर रोहित ओबराय मुख्यातिथि और रोटरी इंटरनेशनल टीम के सदस्य धर्मेंद्र राणा विशिष्ट अतिथि रहे।
मुख्यातिथि ओबराय ने संजीव वात्स्यायन को रोटरी कालर पहनाकर जिम्मेदारी सौंपी। इसी दौरान नए सचिव नरेंद्र खन्ना सहित निदेशक मंडल और टीम को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलवाई गई।
विज्ञापन

नवनियुक्त प्रधान संजीव वात्स्यायन ने कहा कि रोटरी क्लब सेवा और सहयोग की भावना पर आधारित है। जिला स्तर पर विभिन्न सामाजिक कार्यों को जारी रखते हुए क्लब जरूरतमंदों को रोटरी इंटरनेशनल के सहयोग से उच्च तकनीक से बने कृत्रिम अंग उपलब्ध करवाएगा। उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि जिन लोगों की टांग घुटने से कट चुकी हों और जिन्हें कृत्रिम टांग की आवश्यकता हो, उन्हें क्लब से जोड़ा जाए ताकि उन्हें आधुनिक और हल्की कृत्रिम टांग लगाई जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर रोटरी सचिव हरमोहिंदर सिंह जोगी, रोटरी क्लब घुमारवीं के प्रधान मनमोहन लाल भट्टी, सचिव देवराज चंदेल, निवर्तमान प्रधान रमेश कैंथ, सुंदरनगर रोटरी क्लब से रामपाल गुप्ता, बीबी कौशल, प्रवीण अग्रवाल और क्लब के संस्थापक प्रधान सुनील गुप्ता सहित अन्य रोटेरियन मौजूद रहे।
रोटरी क्लब की नई टीम
नवनियुक्त प्रधान संजीव वात्स्यायन ने नई कार्यकारिणी भी घोषित की। इसमें चेतन ठाकुर को कोषाध्यक्ष, हरिकृष्ण गुप्ता और संजीव शारदा को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, रमेश गुप्ता को उपाध्यक्ष, भीष्म शर्मा को सह सचिव और दिला राम को सार्जेंट एट आर्म्स बनाया गया।

12 सदस्यीय निदेशक मंडल में सुनील गुप्ता को फाउंडेशन चेयर, सीएल गुप्ता को क्लब प्रोजेक्ट, टीसी सैणी को मेंबर चेयर, इंजीनियर एनआर शर्मा को क्लब ट्रेनर, प्रेम सोनी को स्वच्छता एवं विनचेयर, सुनित गुप्ता को आपदा प्रबंधन, विनोद कौशल को पोलियो प्रतिरक्षण, सुखदेव शर्मा को न्यू जनरेशन निदेशक, रमेश गुप्ता को स्वास्थ्य सेवा, नरेंद्र पंडित को पब्लिक इमेज, अधिवक्ता अश्विनी वात्स्यायन को विधि सेवा, अश्विनी चोपड़ा को साक्षरता एवं शिक्षा गतिविधियां, राज कुमार को युवा सदस्यता, दीप चंद को आईटी सेल, कृष्णकांत को निर्माण गतिविधियां और सुनित शर्मा को सदस्य की जिम्मेदारी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed