{"_id":"68e1113772637f046102e564","slug":"sanjana-topped-the-stenography-exam-with-9850-marks-bilaspur-news-c-92-1-bls1001-145788-2025-10-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: स्टेनोग्राफी में 98.50 अंक लेकर संजना अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: स्टेनोग्राफी में 98.50 अंक लेकर संजना अव्वल
Sat, 04 Oct 2025 11:49 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
Updated Sat, 04 Oct 2025 11:49 PM IST
विज्ञापन
बिलासपुर आईटआई में आयोजित दीक्षांत समारोह प्रशिक्षु को सम्मानित करते प्रधानाचार्य व अन्य। संवाद
बिलासपुर आईटीआई में आयोजित हुआ दीक्षांत समारोह
उत्तीर्ण प्रशिक्षुओं को वितरित किए गए प्रमाण पत्र
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) बिलासपुर में शनिवार को दीक्षांत समारोह का आयोजन किया गया। इसमें 2023-2025 और 2024-2025 के उत्तीर्ण हुए प्रशिक्षणार्थियों को प्रधानाचार्य ओंकार ने प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। पहले तीन स्थान प्राप्त करने वाले प्रशिक्षुओं को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
प्रधानाचार्य ने जीवन में तकनीकी शिक्षा का महत्व बताया और सभी उत्तीर्ण हुए प्रशिक्षणार्थियों को शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षुओं ने अपनी मेहनत के बल पर न केवल टॉप किया, बल्कि संस्थान का नाम भी रोशन किया। इस सत्र में स्टेनोग्राफी में संजना देवी (98.50) ने टॉप किया। प्रिया (98.17) दूसरे और स्वाति ठाकुर (96.83) तीसरे स्थान पर रहीं। सीआईटीएस ट्रेड में अनिकेत चंदेल (94.13 फीसदी) ने पहला, अंजलि वर्मा (93.20) और अतिंदर कौर (93.20) ने दूसरा और सागर प्रशार (91.87) ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। कोपा ट्रेड में कुमारी खुशबू (93.67) ने पहला, कशिश कुमारी (93.17) ने दूसरा और प्रतिभा वैष्णवी (91) तीसरे स्थान पर रहे। डीसीएम ट्रेड में निखिल कुमार (83.17) ने पहला, मनीष कुमार (79.17) ने दूसरा और विशाल (78.83) ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। वेल्डर ट्रेड में कृष्णा चंदेल (79.83) ने पहला, हेम राज (79) ने दूसरा और विकास ठाकुर (76.67) तीसरे स्थान पर रहे। प्लंबर ट्रेड में पंकज (87.17) पहले, अक्षित गौतम (81.33) दूसरे और तनवीर सिंह (80) तीसरे स्थान पर रहे। वुड वर्क टेक्नीशियन ट्रेड में बासु देव (89) ने पहला, अभिषेक धीमान (88.50) ने दूसरा और और हर्ष कुमार (82) ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। एमएमवी ट्रेड में प्रदीप कुमार (85.42) ने पहला, अनिश वर्मा (81.83) ने दूसरा और आदित्य गर्ग (80.33) ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। फिटर ट्रेड में ऋतिक ठाकुर (88.92) पहले, सागर धीमान (85.58) दूसरे और अमित कुमार (84.67) तीसरे स्थान पर रहे। इलेक्ट्रीशियन ट्रेड में मोहित कुमार (79.83) पहले, पीयूष चंदेल (74.33) दूसरे और सौरव ठाकुर (73.92) तीसरे स्थान पर रहे।
कॉस्मेटोलॉजी ट्रेड में अमिषा ठाकुर (91.66) ने पहला, महिमा देवी (90.33) ने दूसरा और भारती देवी (86.16) ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। इलेक्ट्रीशियन में पूजा (90.41) पहले, सुमन ठाकुर (89.91) दूसरे और अनुराधा और श्वेता देवी (87.08) तीसरे स्थान पर रही। एसओटी ट्रेड में मनीषा कुमारी (81.66) पहले, आरती देवी (81.16) दूसरे और शीतल (80) तीसरे स्थान पर रही। सीविंग टेक्नोलॉजी (नॉन-सब्जेक्ट) में नेहा ठाकुर (89.50) ने पहला, शालिनी (88.83) ने दूसरा और आरती शर्मा (88.66) तीसरे स्थान पर रही। सीविंग टेक्नोलॉजी (सब्जेक्ट) में मानसी (90.50) पहले, सोनिया ठाकुर (90) दूसरे और दीक्षा (85) तीसरे स्थान पर रही। इस मौके पर अनुदेशक राजेंद्र कुमार, कार्यालय अधीक्षक संजीव शर्मा सहित स्टाफ सदस्य शामिल रहे।