फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   samvida worker fell down from electric pole

बिजली के खंभे से गिरकर संविदा कर्मी की मौत, मचा कोहराम

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jun 2022 12:51 AM IST
विज्ञापन
samvida worker fell down from electric pole
बिलासपुर (रामपुर)। कोतवाली क्षेत्र में बिजली के खंभे पर चढ़कर लाइन की मरम्मत कर रहा संविदा कर्मचारी करंट से झुलस गया। उसको बरेली के निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मृत्यु हो गई।
विज्ञापन

अलीगढ़ निवासी राजू सिंह (28) पुत्र रोशन सिंह क्षेत्र के डिबडिबा बिजली घर पर संविदा कर्मचारी के रूप में काम करते थे। विद्युत निगम के कर्मियों के अनुसार राजू सिंह नगर के मोहल्ला कायस्थान में परिवार समेत रहते थे। वह शनिवार की दोपहर डिबडिबा बिजली घर के पदमानगर फीडर की लाइन की मरम्मत कर रहे थे। दोपहर करीब एक बजे अचानक बिजली की लाइन में करंट आ गया, जिसके कारण वह झुलस गए और खंभे से नीचे जमीन पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर एसडीओ अशोकनगर गौरव सिंह, जेई मोहम्मद जाहिद इकबाल व अन्य मौके पर पहुंच गए। आनन फानन गंभीर घायल संविदा कर्मी राजू सिंह को उत्तराखंड सीमा से सटे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उन्हें बरेली के एक अस्पताल रेफर कर दिया। बताते हैं कि शनिवार की देर रात राजू ने बरेली के अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। उनकी मौत से परिवार में कोहराम मच गया। बरेली पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। एसडीओ गौरव सिंह का कहना है कि संविदा कर्मी राजू सिंह शटडाउन लेकर लाइन पर कार्य कर रहे थे कि अचानक किसी लाइन से बैक करंट आ गया, जिसके कारण हादसा हो गया। वह मामले की जांच करा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed