{"_id":"672f60a3a04a8d020300e72c","slug":"salvation-is-achieved-through-godan-kripalananda-bilaspur-news-c-92-1-ssml1001-126283-2024-11-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोदान से होती है मोक्ष की प्राप्ति: कृपालानंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोदान से होती है मोक्ष की प्राप्ति: कृपालानंद
विज्ञापन
गोपाष्टमी पर राधा-कृष्ण गोसदन में गो कथा का आयोजन
-गोसेवा से मिलता है धैर्य, सहनशीलता और शांति
संवाद न्यूज एजेंसी
भराड़ी(बिलासपुर)। गोपाष्टमी पर घुमारवीं उपमंडल के राधा-कृष्ण गोसदन पडयालग में गो कथा का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में समाजसेवक रफ्तार सिंह मुख्य अतिथि रहे, जबकि अध्यक्षता रमेश चंद भाटिया ने की। संतोषी माता मंदिर लदरौर के प्रधान बलवंत ठाकुर और अमीचंद सोनी विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का शुभारंभ विधिपूर्वक गो पूजन से हुआ। इसके बाद हरिद्वार से आए संत कृपालानंद महाराज ने गो कथा का वाचन किया। संत कृपालानंद ने कहा कि गो माता की सेवा से धैर्य, सहनशीलता और शांति मिलती है। इससे सभी प्रकार के रोगों से मुक्ति मिलती है। उन्होंने बताया कि जहां गाय का वास होता है, वहां शंखनाद की आवश्यकता नहीं होती। गाय की सेवा से परिवार में सुख-शांति बनी रहती है और समाज में प्रतिष्ठा बढ़ती है। संत ने गोदान के महत्व पर भी जोर देते हुए कहा कि इसे करने से व्यक्ति के पाप कट जाते हैं और मोक्ष की प्राप्ति होती है। उन्होंने श्रद्धालुओं को गाय का दूध, दही, घी, गोमूत्र और गोबर के महत्व को समझने की प्रेरणा दी और गोसेवा को हर व्यक्ति का कर्तव्य बताया। इस अवसर पर गो सदन के प्रधान राम चंद बरुर ने मुख्य अतिथि और विशेष अतिथियों का स्वागत किया। उन्होंने गोवंश के लिए बनाए गए चौथी मंजिल का उद्घाटन भी करवाया, जिससे गोमाता की सेवा के लिए स्थान का विस्तार किया जा सके।
कार्यक्रम में महादेव गोशाला नालागढ़ के प्रधान दौलत राम भोली, जिला पार्षद आईडी शर्मा, समिति के पदाधिकारी एनडी शर्मा, डॉ. जगदीश शर्मा, कृष्णानंद भारद्वाज, मनोहर लाल शर्मा, रविंद्र शर्मा और नंदलाल शर्मा सहित कई अन्य सदस्य भी शामिल हुए। गोपाष्टमी के इस पवित्र आयोजन में भक्तों ने गो माता की सेवा का संकल्प लिया और गो सेवा के प्रति अपने समर्पण को दोहराया।