फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Salute to the sacrifice of martyr Ram Prakash Sharma

Bilaspur News: बलिदानी राम प्रकाश शर्मा के बलिदान को किया सेल्यूट

Sun, 25 May 2025 11:47 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 25 May 2025 11:47 PM IST
विज्ञापन
Salute to the sacrifice of martyr Ram Prakash Sharma
झंडूता की ग्राम पंचायत सुन्हाणी के चिकन शाह गांव में शहीद राम प्रकाश शर्मा को श्रद्धांजलि देते
चिकन शाह गांव में आयोजित किया गया श्रद्धांजलि समारोह
विज्ञापन

साल 2001 उधमपुर में हुई आतंकी मुठभेड़ के दौरान हुए थे बलिदान

संवाद न्यूज एजेंसी
बरठीं (बिलासपुर)। विकास खंड झंडूता की ग्राम पंचायत सुन्हाणी के चिकन शाह गांव में रविवार को शहीद राम प्रकाश शर्मा की स्मृति में एक श्रद्धांजलि समारोह हुआ, जिसमें स्थानीय ग्रामीणों, सेवानिवृत सैनिकों और गण्यमान्य व्यक्तियों ने बलिदानी को नम आंखों से याद किया और उनकी शहादत को सेल्यूट किया।

कार्यक्रम में शहीद के बलिदान और देश सेवा को लेकर भावपूर्ण चर्चा हुई। 25 मई 2001 को जम्मू-कश्मीर के उधमपुर जिले में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल की 68वीं बटालियन की एक टुकड़ी आतंकवादी हमले का शिकार हुई थी। उस दिन टुकड़ी शुद्ध महादेव इलाके में नियमित गश्त पर थी, तभी आतंकवादियों ने घात लगाकर पहले आईईडी विस्फोट किया और फिर भारी गोलीबारी शुरू कर दी। इस हमले में टुकड़ी का एक वाहन विस्फोट की चपेट में आ गया, जिससे उसमें सवार सभी जवान गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल होने के बावजूद सीआरपीएफ के वीर जवानों ने अदम्य साहस का परिचय देते हुए तुरंत अपने हथियार संभाले और आतंकवादियों पर जवाबी हमला बोला। जवानों की इस त्वरित कार्रवाई ने आतंकवादियों के हथियार लूटने के मंसूबों को नाकाम कर दिया और उन्हें भागने पर मजबूर कर दिया। हालांकि इस मुठभेड़ में सीआरपीएफ के पांच वीर सपूत हवलदार चालक अवतार सिंह, हवलदार शंकर राम, लांस नायक एके नाथ, सिपाही राम प्रकाश शर्मा और सिपाही जयकरण ने देश के लिए अपने प्राणों की आहुति दी। शहीद राम प्रकाश शर्मा के बलिदान को याद करते हुए ग्राम पंचायत सुन्हाणी के उपप्रधान विक्रम सिंह परमार, राम पाल, कृष्ण, रोशन लाल जमना दास अनेक स्थानीय लोग और रिटायर्ड सैनिक शामिल हुए। समारोह में उपस्थित लोगों ने बलिदानी के परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की और उनके साहस और देशभक्ति की भावना को प्रेरणादायी बताया। ग्रामीणों ने कहा कि बलिदानी राम प्रकाश शर्मा का बलिदान न केवल उनके गांव, बल्कि पूरे देश के लिए गर्व का विषय है। इस अवसर पर उपस्थित पूर्व सैनिकों ने भी बलिदानी की वीरता की कहानियां साझा कीं और युवाओं से उनके बलिदान से प्रेरणा लेने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed