{"_id":"6560aae164afda118f071db5","slug":"saihjal-got-first-place-in-quiz-competition-bilaspur-news-c-92-1-bls1002-9118-2023-11-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में सैहजल को प्रथम स्थान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में सैहजल को प्रथम स्थान
विज्ञापन
- बाला स्कूल में जागरुकता शिविर का आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
झंडूता (बिलासपुर)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बाला में किशोर किशोरियों के लिए धूम्रपान, एनीमिया और जंक फूड के किशोरावस्था और इम्यूनिटी पर दुष्प्रभाव के बारे में जागरुकता शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाचार्य धनी राम भाटिया और खंड स्वास्थ्य शिक्षक रमेश चंदेल ने की।
इस अवसर पर स्वास्थ्य प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में सैहजल ने पहला, अक्षय, मानवी ने दूसरा और दीक्षा ने तीसरा स्थान हासिल किया। खंड स्वास्थ्य शिक्षक रमेश चंदेल ने कहा कि जिनका हीमोग्लोबिन स्तर 12 ग्राम प्रतिशत से कम होता है उन युवक युवतियों में थकान, कमजोरी, सांस फूलना, चक्कर आना, छाती, जोड़ों में दर्द, हाथों, पैरों का ठंडा होना, सिर दर्द, त्वचा का पीला पड़ना, अनियमित दिल की धड़कन, सांस फूलना जैसी समस्याएं होती हैं। उन्होंने कहा कि जंक फूड छोड़ने और गृह निर्मित सादा भोजन करने से जीवन में कभी खून की कमी नहीं होगी। धूम्रपान और नशा जहां हमारी पारिवारिक व्यवस्था को ध्वस्त कर देता है। वहीं, दूसरी ओर नशा करने वाला बार-बार कई स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का शिकार होता है। उसका व्यवहार चिड़चिड़ा, अस्थिर, गैर जिम्मेदाराना, आत्महीन, अनिर्णय, लाचार, निराश, अवसाद ग्रस्त, अरुचिकर और सामाजिक तौर पर अलग-अलग हो जाता है। परिणाम स्वरूप लगभग हर घंटे में एक युवा आत्महत्या कर लेता है। इस अवसर पर ख्यालीराम, मदन, हिमांशु, पंकज, अनिल, अक्षय, मनोज, अजीत चंदेल, अनीता, सदानंद, कुलदीप, हेमराज, सीता, सावित्री, शगुन चंदेल, आशा, सुनीता और अन्य उपस्थित रहे।