{"_id":"62b0c03d90bbe7796b2ec7bc","slug":"sadar-police-arrested-two-accused-of-drugs-acse-in-bilaspur-bilaspur-news-sml412770825","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार से 2.24 ग्राम अफीम और 2.82 ग्राम चिट्टा बरामद, दो गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार से 2.24 ग्राम अफीम और 2.82 ग्राम चिट्टा बरामद, दो गिरफ्तार
विज्ञापन
बिलासपुर। सदर थाना पुलिस ने एक कार से 2.24 ग्राम अफीम और 2.82 ग्राम चिट्टा बरामद किया है। मामले में कार सवार दो युवकों को गिरफ्तार किया गया है। आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
जानकारी के अनुसार पुलिस के एक दल ने रविवार रात को चंडीगढ़-मनाली राष्ट्रीय राजमार्ग पर निहाल चौक के पास नाकाबंदी की थी। रात करीब दो बजे बिलासपुर की ओर से आ रही एक कार को रोका गया। पूछताछ करने पर कार सवार दोनों व्यक्ति घबरा गए। शक के आधार पर कार की तलाशी ली गई।
डैशबोर्ड से एक माचिस बरामद हुई। माचिस के अंदर से 2.24 ग्राम अफीम और 2.82 ग्राम चिट्टा पाया गया। आरोपियों की पहचान नूरमाही और इलमदीन निवासी गांव डुंगराई डाकघर कन्नैड तहसील सुंदरनगर जिला मंडी के रूप में हुई है। मामले की पुष्टि डीएसपी मुख्यालय राजकुमार ने की है।