{"_id":"61954544030e5d6075190901","slug":"sadar-mla-visited-fourlane-affected-areas-bilaspur-news-sml3905710126","type":"story","status":"publish","title_hn":"सदर विधायक ने किया फोरलेन प्रभावित क्षेत्रों का दौरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सदर विधायक ने किया फोरलेन प्रभावित क्षेत्रों का दौरा
विज्ञापन
बिलासपुर के फोरलेन प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करते विधायक सुभाष ठाकुर और अन्य अधिकारी।
- फोटो : BILASPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिलासपुर। सदर विधायक सुभाष ठाकुर ने लोक निर्माण, जल शक्ति, माइनिंग व श्रम विभाग के अधिकारियों और फोरलेन का निर्माण कर रही कंपनी के अधिकारियों सहित फोरलेन प्रभावित मंडी,भराड़ी, पडगल, देलग,गला और साथ लगते समस्त क्षेत्र का दौरा किया। वहीं, स्थानीय ग्रामीणों को फोरलेन निर्माण से हो रही समस्याओं को विस्तार से जाना और उनके त्वरित समाधान के लिए सभी विभागों और गाबर कंपनी को आवश्यक निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि विकास शुरू से ही भाजपा सरकारों की प्राथमिकता रहा है। लेकिन इसमें भी लोगों की सुविधाओं से न तो कोई समझौता पहले किया गया था और न ही अब किया जाएगा। उन्होंने कंपनी के अधिकारियों को इस बात के स्पष्ट निर्देश दिए कि जहां कहीं भी जरूरत है, लोगों की मांग है वहां प्राथमिकता के आधार पर डंगे लगाए जाएं। लोगों के पुश्तैनी रास्तों को बहाल रखा जाए। कंपनी द्वारा चिह्नित स्थानों पर ही मलबा डंप किया जाए, इस बात का विशेष ध्यान रखा जाए कि लोगों की जमीनों को इससे किसी भी प्रकार का नुकसान न हो। उन्होंने अन्य विभागों के अधिकारियों को भी अपने-अपने स्तर पर लोगों की समस्याओं का ध्यान रखने के निर्देश दिए और कहा कि स्थानीय लोगों द्वारा इस निर्माण कार्य को पूरा सहयोग दिया जा रहा है। लेकिन कंपनी को भी लोगों को पेश आ रही समस्याओं का ध्यान रखना होगा।
विधायक ने कहा कि पूर्व सरकार की लापरवाही और लूटखसूट की नीति के चलते काफी समय तक लटका रहा और अभी भी वो लोग अपनी राजनीति को चमकाने के लिए अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे, लेकिन जनता भी उनकी सच्चाई से अच्छी तरह परिचित है और उनको भली भांति परख चुकी है। इस दौरान सभी विभागों के वरिष्ठ अधिकारी, पूर्व जिला परिषद् सदस्य व पूर्वप्रधान राम प्रकाश धीमान, भाजपा सदर महामंत्री प्यारे लाल चौधरी, पूर्व प्रधान बालक राम, पूर्व बीडीसी सदस्य जोगिंदर राणा, ग्राम पंचायत नौणी के उप प्रधान प्रीतम सिंह, भाजयुमो सदर अध्यक्ष विनोद ठाकुर, जिला संयोजक प्रीत ठाकुर, बूथ अध्यक्ष रविंदर सिंह, अजय ठाकुर, संदीप, चमन, पंकज और पुनीत सहित बड़ी संख्या में प्रभावित क्षेत्र के लोग मौजूद रहे।