{"_id":"68501fcd04107b489d07029b","slug":"rules-are-being-flouted-in-government-buses-in-ghumarwin-bilaspur-news-c-92-1-ssml1001-138916-2025-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: घुमारवीं में सरकारी बसों में उड़ रही हैं नियमों की धज्जियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: घुमारवीं में सरकारी बसों में उड़ रही हैं नियमों की धज्जियां
Mon, 16 Jun 2025 11:13 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
Updated Mon, 16 Jun 2025 11:13 PM IST
विज्ञापन
घुमारवीं में सरकारी बसों के खुले दरवाजे पर खड़े होकर सफर करते स्कूली बच्चे। संवाद
दरवाजों पर लटक कर सफर कर रहे हैं स्कूल, कॉलेज के छात्र
सुबह और दोपहर के समय ओवरलोड बसें दे रहीं हादसों को न्योता
परिवहन विभाग के सुरक्षा के दावों की खुल रही पोल
संवाद न्यूज एजेंसी भराड़ी (बिलासपुर)। घुमारवीं उपमंडल में सरकारी परिवहन व्यवस्था लापरवाही का शिकार होती जा रही है। यहां स्कूली बच्चों की सुरक्षा को ताक पर रखकर ओवरलोड बसें दौड़ रही हैं। सबसे चिंताजनक स्थिति सुबह और दोपहर के समय सामने आती है, जब छात्र बसों के दरवाजों पर लटक कर सफर करने को मजबूर होते हैं।
ग्रामीण रूटों पर चलने वाली बसों में तय यात्री क्षमता से कहीं अधिक सवारियां भर ली जाती हैं। सीटें भरने के बाद छात्र खड़े रहते हैं और दरवाजों पर लटकना उनकी मजबूरी बन चुकी है। यह नियमों का खुला उल्लंघन है और विभाग की कार्यप्रणाली पर बड़ा सवाल भी खड़े करता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि कई बार विभाग को समस्या से अवगत कराया गया, लेकिन अब तक न तो अतिरिक्त बसों की व्यवस्था की गई और न ही चालकों व परिचालकों को नियमों के पालन के निर्देश दिए गए। स्कूली रूटों पर सबसे अधिक भीड़ देखी जाती है, जिससे छात्रों की सुरक्षा खतरे में पड़ जाती है। ऐसी लापरवाही अगर जारी रही तो कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। विभाग को चाहिए कि सुबह और दोपहर के समय अतिरिक्त बसें चलाई जाएं और चालकों को निर्देश दिए जाएं कि तय संख्या से अधिक यात्रियों को बस में न चढ़ाया जाए।
बस अड्डा इंचार्ज घुमारवीं जयपाल ने कहा कि नियमों का उल्लंघन बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। चालकों व परिचालकों को सख्त निर्देश दिए जाएंगे कि कोई भी छात्र दरवाजे या खिड़की पर लटक कर यात्रा न करे। सवारियों की सुरक्षा सबसे पहली प्राथमिकता है।