{"_id":"68de68b75129507c850d5797","slug":"ruckus-in-the-gram-sabha-over-crusher-noc-in-pantehra-panchayat-quorum-not-complete-bilaspur-news-c-92-1-ssml1001-145663-2025-10-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: ग्रामसभा में पंतेहड़ा पंचायत में क्रशर एनओसी को लेकर हंगामा, कोरम नहीं हुआ पूरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: ग्रामसभा में पंतेहड़ा पंचायत में क्रशर एनओसी को लेकर हंगामा, कोरम नहीं हुआ पूरा
Thu, 02 Oct 2025 11:26 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
Updated Thu, 02 Oct 2025 11:26 PM IST
विज्ञापन
भराड़ी की ग्राम पंचायत पंतेहड़ा में आयोजित ग्राम सभा में बातचीत करते लोग। संवाद
ग्रामीणों बोले, पंचायत को बिना जानकारी दिए जारी की क्रशर की एनओसी
उप प्रधान, वार्ड सदस्य भी बोले, नहीं थी क्रशर की एनओसी जारी करने की जानकारी
पंतेहड़ा और मरहाणा के मध्य ध्रुग खड्ड के पास क्रशर की अनुमति को लेकर चला है विवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
भराड़ी (बिलासपुर)। उप तहसील भराड़ी की पंतेहड़ा पंचायत में हुई ग्रामसभा में क्रशर लगाने के लिए पंचायत की ओर से जारी एनओसी को लेकर विरोध और हंगामा हुआ। बैठक में कोरम पूरा नहीं हो पाया, लेकिन उपस्थित ग्रामीणों ने पंचायत प्रतिनिधियों से खुलकर सवाल किए।
ग्रामीणों ने कहा कि पंचायत ने बिना किसी जानकारी के अपनी मर्जी से एनओसी जारी कर दी। उन्होंने बताया कि करीब एक वर्ष पहले हुई आम सभा की बैठक के दौरान पंचायत द्वारा कार्यवाही रजिस्टर में कुछ पेज खाली रखे गए थे, जिन्हें बाद में भरकर एनओसी जारी कर दी गई। मौके पर तनाव बढ़ता देख उप प्रधान और तीन वार्ड सदस्यों ने लिखित में बताया कि उन्हें भी इस एनओसी के बारे में कोई जानकारी नहीं है। ग्रामीणों ने सवाल उठाया कि क्या केवल एक प्रतिनिधि ने अपनी व्यक्तिगत मर्जी से यह एनओसी जारी की और क्या इसके पीछे किसी व्यक्तिगत हित की भूमिका है। बताया गया कि पंतेहड़ा और मरहाणा के मध्य ध्रुग खड्ड के पास एक व्यक्ति की जमीन पर क्रशर लगाने की एनओसी जारी की गई थी। ग्रामीणों ने इसका विरोध करते हुए जिलाधीश बिलासपुर, एसडीएम घुमारवीं और बीडीओ को ज्ञापन सौंपा। साथ ही, एक ग्रामीण ने इस मामले को प्रधानमंत्री कार्यालय को भी पत्र लिख कर अवगत कराया। क्रशर लगने से किसानों की उपजाऊ जमीन खतरे में पड़ेगी और भविष्य में आपदा की स्थिति में पूरा क्षेत्र प्रभावित होगा। उन्होंने इसे लेकर अंतिम दम तक लड़ाई लड़ने का ऐलान किया। ग्रामीणों के विरोध के बाद पंचायत ने लिखित में स्पष्ट किया कि दो अक्तूबर की आमसभा में कोरम पूरा नहीं हो पाया। हालांकि, उपस्थित ग्रामीणों द्वारा क्रशर को लेकर आपत्ति जताई गई और विचार-विमर्श किया गया। पंचायत ने यह भी लिखा कि एनओसी को रद्द करने की प्रक्रिया आगामी बैठक में अमल में लाई जाएगी। इसके बाद ग्रामीण शांत हुए।