{"_id":"673f3bac86d1abdc3f0a2353","slug":"rs-25-lakh-each-received-for-lagghat-nali-palon-baddu-gasaud-bholi-road-bilaspur-news-c-92-1-ssml1001-126912-2024-11-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: लागघाट-नाली-पलौन-बड्डू, गसौड़-भोली सड़क के लिए मिले 25-25 लाख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: लागघाट-नाली-पलौन-बड्डू, गसौड़-भोली सड़क के लिए मिले 25-25 लाख
Thu, 21 Nov 2024 11:22 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
Updated Thu, 21 Nov 2024 11:22 PM IST
विज्ञापन
-मुख्यमंत्री सड़क योजना के तहत होगा सड़कों का निर्माण
-रामलाल ठाकुर ने मंजूरी के लिए जताया सीएम का आभार
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। मुख्यमंत्री सड़क योजना 2024-25 के तहत बिलासपुर जिले में लागघाट-नाली-पलौन-बड्डू, गसौड़-भोली सड़कों के निर्माण के लिए 25-25 लाख रुपये की राशि स्वीकृत की गई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इन सड़कों के निर्माण से क्षेत्र की वर्षों पुरानी समस्या का समाधान होगा।
यह परियोजना न केवल आवागमन में सहूलियत प्रदान करेगी, बल्कि क्षेत्र के सामाजिक और आर्थिक विकास में भी अहम भूमिका निभाएगी। इस घोषणा के बाद ग्रामीणों ने सरकार और ठाकुर रामलाल का आभार व्यक्त किया। कहा कि 17 नवंबर को शिमला में मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू से मुलाकात के दौरान ठाकुर रामलाल ने नयना देवी विधानसभा क्षेत्र की पंचायत मेथी और पंचायत भोली के ग्रामीणों की सड़क संबंधित समस्याओं को मुख्यमंत्री के समक्ष रखा। मुख्यमंत्री ने इस मांग को प्राथमिकता देते हुए दोनों सड़कों के लिए 50 लाख रुपये की राशि स्वीकृत की। रामलाल ठाकुर ने मुख्यमंत्री का आभार जताते हुए कहा कि इस निर्णय से नयना देवी क्षेत्र के विकास को गति मिलेगी। किसानों, व्यापारियों और छात्रों के लिए यह सड़कें लाभकारी साबित होंगी। क्षेत्र की कनेक्टिविटी में सुधार से रोजगार के नए अवसर भी पैदा होंगे।