फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Rotary Club gave hearing aids to the elderly in Apna Ghar Old Age Home

Bilaspur News: रोटरी क्लब ने अपना घर वृद्धाश्रम में बुजुर्गों को दी सुनने की मशीनें

Tue, 25 Jun 2024 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 25 Jun 2024 11:59 PM IST
विज्ञापन
Rotary Club gave hearing aids to the elderly in Apna Ghar Old Age Home
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बिलासपुर। रोटरी क्लब बिलासपुर ने दयोली-घागस में अपना घर वृद्धाश्रम में रह रहे पांच वृद्धों को सुनने की मशीनें प्रदान कीं। अपनों के बिना व अपनों द्वारा ठुकरा दिए गए इन वृद्धजनों के कानों में दिक्कत आ जाने के कारण उन्हें सुनाई देने में काफी दिक्कत थी। इस वजह से उन्हें व उनकी दिनचर्या में मदद करने वालों को भी परेशानी हो रही थी। सुनने की मशीन पाने वाले इन वृद्धों में बंजारू (84), पप्पू(88), स्वर्ण सिंह(85), पुन्नू राम (65) व गोपाला राम (80) शामिल रहे।

उन्हें कानों की यह मशीनें रोटरी क्लब बिलासपुर के प्रधान इंजीनियर विनोद कौशल व सचिव सुनित गुप्ता ने प्रदान कीं। उनके साथ रोटरी क्लब बिलासपुर के फाउंडर प्रधान सुनील गुप्ता, पूर्व प्रधान टीसी सैणी, पूर्व प्रधान एनआर शर्मा, दिलाराम भी वृद्धाश्रम पहुंचे। विनोद कौशल ने बताया कि वृद्धाश्रम के संचालक प्रकाश चंद बंसल ने रोटरी क्लब बिलासपुर से आग्रह किया था कि कुछ वृद्धों को सुनने की दिक्कत है व यदि रोटरी क्लब इसमें मदद कर सकता है तो यह इन वृद्धों के जीवन में खुशियां लाने जैसा होगा व उनके जीवन की गुणवत्ता भी बढ़ेगी। इस पर रोटरी क्लब ने अपने सामाजिक दायित्व का निर्वहन करते हुए उन पांच वृद्धों को श्रवण यंत्र प्रदान किए हैं। वृद्धाश्रम के संचालक प्रकाश चंद बंसल व समन्वयक मनसा राम ने बताया कि अपना घर वृद्धाश्रम में आश्रय पाने वालों की संख्या 67 हो चुकी है। वर्तमान में अपनों द्वारा ठुकराए हुए या अपनों से रहित 19 वृद्धजन उनके पास रह रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed