फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Ropdi villagers outraged over drinking water crisis; issue 14-day ultimatum to the department.

Bilaspur News: पेयजल संकट से भड़के रोपड़ी के ग्रामीण, विभाग को 14 दिन का अल्टीमेटम

Mon, 03 Aug 2026 11:29 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 03 Aug 2026 11:29 PM IST
विज्ञापन
Ropdi villagers outraged over drinking water crisis; issue 14-day ultimatum to the department.
घुमारवीं में जल शक्ति विभाग घुमारवीं के अधिशासी अभियंता को ज्ञापन सौंपते रोपड़ी बस्ती के ग्रामी
जलशक्ति विभाग के अधिशासी अभियंता को सौंपा ज्ञापन, आंदोलन की दी चेतावनी
विज्ञापन

हैंडपंप में मोटर लगाने के बाद बस्ती में पानी की आपूर्ति बंद होने का लगाया आरोप


संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं (बिलासपुर)। ग्राम पंचायत गतवाड़ के तहत आने वाली रोपड़ी बस्ती में लंबे समय से बनी पेयजल समस्या को लेकर ग्रामीणों का गुस्सा सोमवार को फूट पड़ा। पंचायत प्रतिनिधियों की अगुवाई में ग्रामीण जलशक्ति विभाग के अधिशासी अभियंता कार्यालय पहुंचे और ज्ञापन सौंपकर समस्या के स्थायी समाधान की मांग उठाई। ग्रामीणों ने विभाग को 14 दिनों का अल्टीमेटम देते हुए कहा कि यदि निर्धारित अवधि में समस्या का समाधान नहीं किया गया तो वे आंदोलन का रास्ता अपनाने के लिए मजबूर होंगे। ग्रामीणों ने ज्ञापन में बताया कि बस्ती में विभाग की ओर से लगाया गया एकमात्र हैंडपंप पहले पूरे क्षेत्र की पेयजल जरूरतें पूरी करता था। बाद में विभाग ने उसी हैंडपंप में मोटर लगा दी। आरोप है कि इसके बाद उस व्यवस्था से केवल एक निजी घर तक ही पानी की आपूर्ति की जा रही है, जबकि पूरी बस्ती के लिए पानी की सुविधा लगभग बंद हो गई है। इसके कारण दर्जनों परिवारों को रोजाना पेयजल संकट का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि घरों के नलों में नाममात्र का पानी पहुंच रहा है, जिससे दैनिक जरूरतें भी पूरी नहीं हो पा रहीं। बरसात के मौसम में भी पानी की किल्लत बनी हुई है और महिलाओं सहित अन्य लोगों को दूर-दराज के स्रोतों से पानी लाना पड़ रहा है। इससे लोगों की परेशानी लगातार बढ़ती जा रही है।

ग्रामीणों ने मांग की है कि विभाग या तो मौजूदा हैंडपंप से पूरी बस्ती के लिए नियमित पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करे या फिर रोपड़ी बस्ती में नया हैंडपंप स्थापित किया जाए, ताकि वर्षों पुरानी समस्या का स्थायी समाधान हो सके। अधिशासी अभियंता को सौंपे ज्ञापन में ग्रामीणों ने कहा कि यदि 14 दिनों के भीतर कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई तो वे लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन शुरू करेंगे, जिसकी जिम्मेदारी विभाग की होगी। ज्ञापन सौंपने के दौरान पंचायत उपप्रधान अजय शर्मा, बीडीसी सदस्य, जिला परिषद सदस्य तथा बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed