फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Roads in Bilaspur industrial area are dilapidated, making driving difficult.

Bilaspur News: औद्योगिक क्षेत्र बिलासपुर की सड़कें जर्जर, वाहन चलाना मुश्किल

Fri, 12 Dec 2025 11:42 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Fri, 12 Dec 2025 11:42 PM IST
विज्ञापन
Roads in Bilaspur industrial area are dilapidated, making driving difficult.
औद्योगिक क्षेत्र बिलासपुर की सड़क पर उखड़ी टारिंग। संवाद
ग्राउंड रिपोर्ट
विज्ञापन

हादसों का बना रहता है खतरा, लंबे समय से नहीं हुई है टारिंग
दिन में गुजरते हैं सैंकड़ों वाहन, चांदपुर के लिए भी इसी मार्ग का होता है इस्तेमाल

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। औद्योगिक क्षेत्र बिलासपुर की सड़कें पिछले काफी समय से अपनी बदहाली पर आंसू बहा रही हैं। हालात ऐसे हैं कि रोजाना इस मार्ग से गुजरने वाले वाहन चालकों को वाहन चलाना मुश्किल हो गया है। हालांकि उद्योग विभाग की ओर से इसके लिए उच्च अधिकारियों को प्राक्कलन बनाकर भेजा दिया है, जिसको मंजूरी का इंतजार है।
जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे, टूटी किनारियां और उखड़ चुकी टारिंग ने सड़क को खतरनाक बना दिया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क की मरम्मत को लेकर कभी-कभार केवल आश्वासन मिल जाते हैं, लेकिन काम कब होगा इसका किसी विभाग के पास स्पष्ट जवाब नहीं है। औद्योगिक क्षेत्र की इस सड़क से रोजाना भारी संख्या में वाहन गुजरते हैं। इलाके में फैक्ट्रियों, गोदामों और व्यापारिक इकाइयों के कारण ट्रक, पिकअप, छोटे व बड़े वाहन लगातार इस मार्ग से आवाजाही करते हैं। इसके साथ ही चांदपुर की ओर जाने वाले भी इसी मार्ग का उपयोग करते हैं। ऐसे में सड़क का जर्जर होना न सिर्फ यातायात को प्रभावित कर रहा है, बल्कि हादसों का खतरा भी हमेशा बना रहता है। सुबह और शाम के समय जब औद्योगिक गतिविधियां तेज होती हैं, तो वाहनों की लंबी कतारें लग जाती हैं और सड़क के गड्ढों में फंसकर जाम की स्थिति बन जाती है। बड़े वाहन अक्सर गड्ढों के कारण खराब हो जाते हैं या टूट-फूट का शिकार बनते हैं। बारिश के दौरान हालात और खराब हो जाते हैं। पानी भर जाने के कारण सड़क पर गड्ढे दिखाई नहीं देते और बारिश के सीजन में कई बार वाहन फिसलने की घटनाएं हो चुकी हैं। आईटीआई की ओर से नीचे जाते समय सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे पड़े हुए हैं। वहीं निहाल की ओर से जाते हुए टारिंग उखड़ी हुई है। इस क्षेत्र में दोपहिया वाहन चलाना तो और मुश्किल हो गया है। वाहन चालकों की मांग है कि इस सड़क की शीघ्र मरम्मत की जाए।
विज्ञापन


कोट
सड़क की मरम्मत के लिए उच्च अधिकारियों को 34.69 लाख रुपये का प्राक्कलन बनाकर भेजा गया है। बजट को मंजूरी मिलने के बाद सड़क का मरम्मत कार्य शुरू होगा।

जेआर अभिलाषी, उद्योग महाप्रबंधक, बिलासपुर

औद्योगिक क्षेत्र बिलासपुर की सड़क पर उखड़ी टारिंग। संवाद

औद्योगिक क्षेत्र बिलासपुर की सड़क पर उखड़ी टारिंग। संवाद

औद्योगिक क्षेत्र बिलासपुर की सड़क पर उखड़ी टारिंग। संवाद

औद्योगिक क्षेत्र बिलासपुर की सड़क पर उखड़ी टारिंग। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed